तीज के खाने में चाहिए कुछ चटपटा? आलू की ये कचौरी बना लें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तीज की थाली में अगर कुछ ऐसा हो जो देखते ही खाने का मन कर दे, तो आलू की कचौरी जरूर बनाएं। बाहर से करारी और अंदर से मसालेदार यह कचौरी थाली का स्वाद बढ़ा देगी। जानिए इन्हें बनाने का तरीका-

Aloo ki Kachori Recipe
तीज की थाली को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आलू कचौरी की ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें।

तीज का त्योहार हो और घर में पकवानों की खुशबू ना फैले, ऐसा कैसे हो सकता है! तीज की थाली में मिठाई, सब्जी और दूसरी चीजों के साथ एक गरमागरम कचौरी मिल जाए तो खाने का मजा ही अलग हो जाता है। अगर आप भी इस बार तीज की थाली के लिए कुछ खास बनाने का सोच रही हैं, तो आलू की भरवां कचौरी ट्राई कर सकती हैं। बाहर से हल्की खस्ता और अंदर से मसालेदार आलू की भरावन वाली यह कचौरी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। तो चलिए जानते हैं आलू की कचौरी बनाने का आसान तरीका।

आलू की कचौरी के लिए सामग्री

गेहूं का आटा

2 बड़े चम्मच तेल

थोड़ा नमक

जरूरत के हिसाब से पानी

4 उबले हुए आलू

1 छोटा चम्मच जीरा

आधा छोटा चम्मच सौंफ

आधा छोटा चम्मच अजवाइन

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च

आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

थोड़ा अमचूर पाउडर

नमक स्वाद के अनुसार

1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

1 छोटा चम्मच तेल

ऐसे बनाएं आलू की कचौरी

  • सबसे पहले आटा गूंथें

एक बड़े बर्तन में आटा लें। इसमें नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटा बहुत सख्त ना रखें। इसे ढककर करीब 15 मिनट के लिए रख दें।

  • आलू की स्टफिंग बनाएं

उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें जीरा, सौंफ और अजवाइन डालें। हल्का चटकने के बाद मैश किए हुए आलू डाल दें। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। आखिर में हरा धनिया डालें, कुछ मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें और भरावन को ठंडा होने दें।

  • कचौरी में भरें आलू

अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। एक लोई लेकर उसे हाथ से थोड़ा फैलाएं। इसके बीच में एक से दो चम्मच आलू की भरावन रखें। किनारों को उठाकर अच्छी तरह बंद कर दें। अब इसे हल्के हाथ से दबाकर या बेलकर कचौरी की शेप दें।

  • कचौरी तलें

कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल बहुत ज्यादा तेज गर्म ना हो। अब एक-एक करके कचौरी तेल में डालें और मध्यम आंच पर तलें। इन्हें धीरे-धीरे पलटते रहें, ताकि दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरी और करारी हो जाएं।

कचौरी को खस्ता बनाने के लिए टिप्स

  1. आटे में तेल जरूर डालें: इससे कचौरी अच्छी तरह खस्ता बनने में मदद मिलेगी।
  2. स्टफिंग ठंडी रखें: गर्म आलू की भरावन भरने से कचौरी फट सकती है।
  3. कचौरी को ज्यादा पतला ना बेलें: थोड़ी मोटी कचौरी में भरावन अच्छी रहती है और यह आसानी से फटती भी नहीं।
  4. तेल बहुत गर्म ना करें: बहुत तेज गर्म तेल में कचौरी ऊपर से जल्दी रंग पकड़ लेती है, लेकिन अंदर से सही नहीं पकती।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।