शाम की भूख के लिए बनाएं चटपटी झालमुड़ी, बारिश में क्रिस्पी खाने की क्रेविंग होगी पूरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jhalmudi Recipe: बारिश के मौसम में कुछ तीखा और चटपटा खाने का दिल कर रहा है। लेकिन ये क्रेविंग आपकी हेल्थ से ज्यादा जरूरी नहीं है और आप कुछ हेल्दी ऑप्शन खोज रहीं तो फटाफट से झालमुड़ी बनाकर खाएं और खिलाएं। शाम की भूख के लिए ये परफेक्ट रेसिपी है।

बनाएं भेलपुरी

बारिश आते ही लोगों को क्रिस्पी और चटपटा खाने का दिल करता है। लेकिन सेहत की टेंशन है तो पकौड़े,समोसे खाना तो अवॉएड ही करेंगे। अब डीप फ्राईड चीजें नहीं खा रहे तो मन और जीभ का क्या करें तो इसका सॉल्यूशन है चटपटी झालमुड़ी। जिसे बनाना आसान है और ये फटाफट से बन भी जाती है। तो अगर आप थकी हुई हैं या शाम में कुछ स्पेशल बनाने का दिल नहीं कर रहा तो फटाफट से ये झालमुड़ी बनाकर रेडी कर लें। तो बस नोट कर लें इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।

झालमुड़ी बनाने की सामग्री

दो चम्मच जीरा

दो चम्मच धनिया

दो चम्मच सौंफ

चार से पांच छोटी इलायची

पफ राइस या लाई

किसी भी तरह की नमकीन (चना दाल या फिर भुजिया)

भुनी हुई मूंगफली

प्लेन सेव

चना जोर गरम

लाल मिर्च पाउडर

चाट मसाला

काला नमक स्वादानुसार

उबले आलू

बारीक कटा टमाटर

बारीक कटा प्याज

हरी मिर्च बारीक कटी स्वादानुसार

नींबू का रस

बारीक कटी धनिया की पत्तियां

आम के अचार का तेल

झालमुड़ी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक भाजा मसाला तैयार कर लें। इसे बनाने के लिए सौंफ, जीरा, धनिया और छोटी इलायची को ड्राई रोस्ट करके बारीक पाउडर बनाकर रख लें। तैयार हो गया आपका भाजा मसाला।
  • अब कड़ाही में लईया यानी मुड़ी को डालकर ड्राई रोस्ट करें। या जरूरत के मुताबिक एक चम्मच तेल डाल दें। तेल इतना कम हो कि लाई फौरन इसे सोख लें और तेल का भारीपन लाई में ना आए।
  • जब ये अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाए तो इसे किसी बड़े बाउल में निकाल लें।
  • क्योंकि लाई में कई सारी चीजों को मिलाने के बाद इसकी क्वांटिटी भी बढ़ जाती है।
  • अब लाई में डालें अपनी मनपसंद मिक्सचर वाली नमकीन। साथ में डालें चना जोर गरम।
  • ऊपर से मूंगफली को अच्छी तरह से रोस्ट करके रखें और उसे भी लाई में मिला दें।
  • अगर आपके पास चना दाल वाली चटपटी नमकी है तो उसे भी थोड़ा सा यूज कर लें।
  • साथ में सेव बारीक वाला डालें और बारीक कटा प्याज और टमाटर भी डाल दें। ये दोनों चीजें झालमुड़ी को क्रंच देने का काम करती है।
  • उबले आलू को छोटा-छोटा टुकड़ा में काटकर डाल दें।
  • अब बारी है मसालों को डालने की, चम्मच लेकर एक चम्मच भाजा मसाला, अमचूर पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।

  • सबसे आखिर में बारीक कटी फ्रेश हरी धनिया की पत्तियां डालकर ऊपर से नींबू का रस छिड़कें।
  • बर्तन को हिलाकर सारी चीजों को मिक्स करें और बस तैयार है टेस्टी झालमुड़ी।
  • शाम की चाय के साथ ये गिल्ट फ्री स्नैक्स खाएं और सबको खिलाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।