अब अरबी के पत्तों से पकौड़े बनाना हुआ आसान, नोट कर लें सबसे आसान रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Arabi Ke Patta ki Pakori: बारिश के सीजन में कुरकुरे पकौड़े तो लगभग सबको पसंद आते हैं। काफी सारे लोग तो अरबी के क्रिस्पी पकौड़ों के दीवाने होते हैं। लेकिन इसे ट्रेडिशनल तरीके से बनाने में ज्यादा टाइम लगता है तो ये आसान सी रेसिपी को नोट कर लें।

अरबी के पत्तों के पकौड़े

बारिश वाली शाम और कुरकुरे पकौड़े संग चाय की चुस्की की क्रेविंग तो किसी को भी हो सकती है। खासतौर पर इस मौसम में मिल रहे ताजे हरे अरबी के पत्ते और इनके पकौड़े काफी टेस्टी लगते हैं। लेकिन ट्रेडिशनल अरबी के पत्तों की पकौड़ियां बनाने में काफी टाइम लगता है। और काफी सारे लोग जो डीप फ्राईड पकौड़ों से दूर रहना चाहते हैं। उनके लिए ये रेसिपी परफेक्ट है। कुछ ही मिनटों में नॉन फ्राईड और फ्राईड दोनों तरह की क्रिस्पी पकौड़ियां तैयार हो जाएंगी। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

अरबी के पत्तों की पकौड़ियां बनाने की सामग्री

अरबी के ताजे हरे पत्ते

आधा कप चावल का आटा

एक कप बेसन

अमचूर पाउडर

हींग

लाल मिर्च

धनिया पाउडर

हल्दी पाउडर

अजवाइन एक चम्मच

पानी और तेल आवश्यकतानुसार

नमक स्वादानुसार

अरबी के पत्तों की पकौड़ियां बनाने की विधि

  • सबसे पहले अरबी के ताजे पत्तों को धोकर सुखा लें।
  • फिर तीन से चार पत्तों को एक के ऊपर एक रखें और रोल कर लें और फिर काटते चले जाएं। रोल करके काटने से पत्ते एक समान कटेंगे और खुलने पर लंबाई में रहेंगे।
  • साथ ही कटिंग भी जल्दी हो जाएगी।
  • बस अब इन कटे हुए पत्तों को एक किसी बड़े बाउल में रखें और इसमे सारी सामग्री को डालें।
  • सबसे पहले बेसन और चावल के आटे को डालें। चावल का आटा बेसन का एक तिहाई रखें। जिससे कुरकुरापन रहे और बेसन से बाइडिंग हो।
  • बाकी मसालों को भी स्वादानुसार और आवश्यकतानुसार ही डालें।
  • जैसे हल्दी थोड़ी सी डालें। साथ ही एक चम्मच धनिया पाउडर और स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • थोड़ी सी हींग डालकर एक चम्मच अजवाइन डाल दें।
  • अमचूर पाउडर को एक चम्मच के करीब डालें। कई बार अरबी का पत्ता गला काटता है, इसलिए खट्टा पन जरूरी है। अगर पत्ते घर के देसी उगे हैं तो इसमे इमली का पल्प या पानी डालें। जिसमे खट्टास ज्यादा हो।
  • सारी चीजों को डालकर थोड़ा सा पानी छिड़कर अच्छी तरह से आपस में लपेट लें।
  • इस तरह से लपेंटे कि हाथों से एक अंडाकार लंबा शेप दे सके।
  • इस तरह शेप देने के लिए हाथों में हल्का सा तेल लगा लें।
  • फिर शेप दें।
  • कड़ाही में पानी रखकर गर्म करें और ऊपर छेद वाली थाली रखकर भाप में इन्हें पका लें।
  • दस से पंद्रह मिनट में सारे पक जाएंगे।
  • अब इन सारे गांठ को टुकड़ों में काट लें।
  • बस पैन में थोड़ा सा तेल डालकर इन्हें सेंक लें तो ये नॉन फ्राईड खाने वालों के लिए बेस्ट होगा।
  • वहीं कड़ाही में तेल डालकर जब आप इसे डीप फ्राई करती हैं तो क्रिस्पी पकौड़े बनकर तैयार हो जाते हैं। इन्हें गर्मागर्म चटनी के साथ खाएं और चाय की चुस्की के साथ पकौड़ों को मजा लें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।