ना ज्यादा तेल, ना ज्यादा मेहनत! घर पर बनाएं KFC-स्टाइल क्रिस्पी चिकन ड्रमस्टिक, नोट कर लें रेसिपी
चिकन लवर्स अक्सर करी या फिर फ्राइड चिकन ड्रमस्टिक खाना पसंद करते हैं। KFC का चिकन ड्रमस्टिक ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, तो अब आप इसे आसानी से घर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। चलिए आपको आसान रेसिपी बताते हैं।

चिकन लवर्स की कमी नहीं है और चिकन की हर वैरायटी लोगों को खाना पसंद होती है। फिर चाहे चिकन करी हो या फिर फ्राइड-क्रिस्पी चिकन। KFC चिकन की बेहतरीन डिशेज के लिए काफी मशहूर है और खासतौर पर उसका क्रिस्पी चिकन ड्रमस्टिक लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी केएफसी का चिकन ड्रमस्टिक खाते हैं, तो अब इसे घर पर ही बना लें। बाहर के चिकन ड्रमस्टिक में थोड़ा ज्यादा तेल होता है लेकिन घर पर बनाने से आप इसमें कम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आज हम आपको चिकन ड्रमस्टिक बनाने की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो कम तेल और समय में बनकर तैयार हो जाएगी। स्वाद ऐसा मिलेगा कि आप दोबारा केएफसी से ऑर्डर करने के बारे में नहीं सोचेंगे।
चिकन ड्रमस्टिक मैरिनेट करने के लिए सामग्री-
4 लेग पीस चिकन, 2 ग्लास छाछ, 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार।
चिकन ड्रमस्टिक बनाने के लिए सामग्री-
1 कप मैदा, 1 अंडा, 1/4 कप कॉर्नफ्लेक्स, 1/4 कप दूध, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधी छोटी चम्मच ओरिगाना, आधी छोटी चम्मच मिक्स हर्ब, नमक स्वादानुसार, तेल।
मैरिनेट कैसे करें
सबसे पहले आपको चिकन लेग पीस को धोकर उसमें चाकू से कट लगाने होंगे। इसके बाद बाउल में छाछ रखें और उसमें नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फेंट लें। छाछ के इस मिक्सचर में आपको लेग पीस डुबोकर रखने हैं। करीब 3 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, छाछ के खट्टेपन और नमक से चिकन लेग आसानी से मैरिनेट हो जाएंगे।
बनाने की विधि
जब मैरिनेट अच्छे से हो जाए, तब आपको 1 बाउल में अंडा फोड़कर उसे अच्छे से फेंट लें। अब दूसरे बाउल में मैदा डालिए और उसमें स्वादानुसार नमक, कॉर्नफ्लेक्स का चूरा बनाकर डालें, ओरिगानो, मिक्स हर्ब्स, काली मिर्च पाउडर डालकर मैदा मिक्सचर को रेडी कर लीजिए। अब ड्रमस्टिक को मैदा वाले मिक्सचर में अच्छे से कोट कर लीजिए। इसके बाद अंडे वाले बाउल में चिकन लेग ड्रमस्टिक को डालें और दोबारा मैदा वाले मिक्सचर में डालकर कोट करें। अब आपको कढ़ाही में तेल डालना है और अच्छे से गर्म करें। तेल में बबल्स आने लगे, तब समझ लें कि ढंग से गर्म हो चुका है। अब 1-1 करके ड्रमस्टिक को तेल में डालकर फ्राई करें। धीमी आंच में लाइट गोल्डन कलर होने तक चिकन लेग को फ्राई करें। बस इस तरीके से आपका केएफसी स्टाइल चिकन ड्रमस्टिक बनकर रेडी हो जाएगा। इसे शेजवान सॉस और मैयोनीज के साथ सर्व करें।
नोट- आप इसे तेल में तलने के बजाय एयर फ्रायर में टाइम सेट करके भी बना सकते हैं। ऐसे में ये जीरो ऑयल चिकन ड्रमस्टिक बनकर तैयार हो जाएंगे। अगर इसे ज्यादा क्रिस्पी बनाना हो तो मैदा में अरारोट पाउडर मिक्स करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


