बिना डीप फ्राई किए बनेंगे क्रिस्पी प्याज के पकौड़े, शेफ संजीव कपूर से जानें एयर फ्रायर में बनाने का तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश के मौसम में चाय के साथ गर्मागर्म प्याज के पकौड़े खाना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप बिना तेल में तले प्याज के करारे पकौड़े बनाने चाहते हैं, तो शेफ संजीव कपूर ने आसान स्टेप्स बताए हैं। चलिए आपको पूरी रेसिपी बताते हैं।

onion pakora recipe in hindi
प्याज के पकौड़े बनाने की रेसिपी

बारिश के मौसम में गर्म चाय के साथ प्याज के पकौड़े खाना हर किसी को पसंद होता है और जब पकौड़े क्रिस्पी-करारे बने हो तो मजा ही आ जाता है। कुछ लोग ऑयली होने के कारण पकौड़े खाने से परहेज करते हैं लेकिन आज हम आपको बिना तेल में तले क्रिस्पी-करारे प्याज के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। शेफ संजीव कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एयर फ्रायर में प्याज के पकौड़े बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसमें आपको ज्यादा तेल की जरूरत नहीं होगी। अगर आप भी कम तेल वाले पकौड़े का स्वाद लेना चाहते हैं, तो चलिए आपको ये ईजी स्टेप्स बताते हैं।

प्याज के पकौड़े बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स-

2-3 प्याज (पतले स्लाइस में कटा हुआ)

½ कप बेसन

1 छोटा चम्मच अजवाइन

1 छोटा चम्मच चाट मसाला

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मत जीरा पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

ऑयल स्प्रे या थोड़ा सा तेल

क्रिस्पी प्याज के पकौड़े बनाने का आसान तरीका-

  • सबसे पहले प्याज को छीलकर-धोकर पतली स्लाइस में काट लीजिए। प्याज को काटकर किनारे रख दीजिए और फिर बेसन को तैयार करें।
  • बेसन नाप के अनुसार बाउल में लें और उसमें अजवाइन, नमक, चाट मसाला, हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च डालकर मिक्स करें।
  • बेसन वाले बाउल में कटी हुई प्याज डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। अगर घोल ज्यादा पतला होगा, तो पकौड़े क्रिस्पी नहीं बनेंगे। बैटर तैयार होने के बाद इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
  • एयर फायर के ट्रे में बटर पेपर बिछाएं और ब्रश की मदद से हल्का सा घी या तेल लगाएं।
  • प्याज के छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर ट्रे में थोड़ी दूरी पर रखते जाएं।
  • पहले एयर फ्रायर को 200 डिग्री सेल्सियस पर 6 मिनट तक चलाएं। इसके बाद पकौड़ों को पलटें और ऊपर से तेल लगाकर दोबारा एयर फ्रायर को 200 डिग्री सेल्सियस पर 8 मिनट तक चलाएं।
  • बस फिर आपके क्रिस्पी पकौड़े बनकर तैयार हो जाएंगे। अब उन्हें हरी धनिया की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें

बोनस टिप्स- प्याज के पकौड़े के बैटर को ज्यादा पतला न करें और प्याज में पहले नमक न डालें। इससे प्याज मुलायम हो जाएगी और पकौड़े क्रिस्पी नहीं बनेंगे। उन्हें क्रिस्पी करने के लिए बैटर हल्का गाढ़ा रखें। अगर आपको पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी खाना पसंद है, तो बेसन में कॉर्न फ्लोर भी मिक्स कर सकते हैं। इससे कुरकुरापन आ जाएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीतेल में तले बिना बनाएं करारे प्याज के पकौड़े, संजीव कपूर ने बताए आसान स्टेप्स