2 मिनट में बन जाएगा रिफ्रेशिंग सौंफ शरबत, शेफ कुनाल कपूर ने शेयर की रेसिपी
Chef Kunal Kappor Saunf Sharbat Recipe: गर्मियों में तेज धूप से घर लौटे तो सौंफ का शरबत ना केवल शरीर को हाइड्रेट करता है बल्कि जलन से भी राहत और ठंडक देता है। शेफ कुनाल कपूर ने 2 मिनट में बन जाने वाले सौंफ के शरबत की रेसिपी शेयर की है, जिसे आप भी ट्राई करें।

गर्मी के दिनों में कूल-कूल ड्रिंक पीने को मिल जाए तो मजा जा जाता है। यहां तक कि घर में मेहमान आ जाए तो वो भी चाय पीना अवॉएड करते हैं। ऐसे में उन्हें कौन सी रिफ्रेशिंग ड्रिंक पिलाएं जो झट से बन जाए और आपकी मेहनत भी ना खर्च हो। शेफ कुनाल कपूर ने मात्र 2 मिनट में बन जाने वाली आसान सी सौंफ के शरबत की रेसिपी शेयर की है। जिससे आप भी चुटकियों में बनाकर रेडी कर सकते हैं। नोट कर लें रेसिपी। सौंफ का शरबत बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ ही डाइजेशन को भी इंप्रूव करेगा। गर्मियों में पेट को ठंडक देगा और साथ ही धूप से हो रही स्किन और आंखों की जलन को कम करता है। तो ये आसान सी शेफ स्टाइल रिफ्रेंशिंग सौंफ ड्रिंक बनाकर जरूर ट्राई करें।
सौंफ के शरबत के लिए सामग्री
एक गिलास सौंफ का शरबत बनाने के लिए बस इतनी मात्रा में सामग्री की जरूरत होगी। आप जितने चाहे उतने गिलास के हिसाब से मात्रा को बढ़ा सकते हैं। जैसे 5 गिलास बनाने के लिए पांच चम्मच सौंफ और 10 हरी इलायची की जरूरत होगी। इसी तरह से चीनी और नमक की मात्रा भी गिलास और स्वाद के अनुसार बढ़ाई घटाई जा सकती है।
एक चम्मच सौंफ
दो छोटी हरी इलायची
काला नमक आधा चम्मच
पिसी हुई चीनी दो चम्मच
नींबू का रस चार चम्मच
ठंडा पानी एक चौथाई गिलास
आइस क्यूब्स
स्प्राइट या सोडा चिल्ड
सौंफ का शरबत बनाने की रेसिपी
- एक गिलास सौंफ का शरबत बनाने के लिए शेफ कुनाल कपूर ने सामग्री और रेसिपी दोनों शेयर की है।
- सबसे पहले एक चम्मच सौंफ और दो हरी इलायची को मिक्सी के जार में बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
- साथ में आप चीनी को भी पीसकर पाउडर बना लें।
- मिक्सी के जार में इन सारी चीजों को मिलाकर पीसें ये ज्यादा आसान होगा।
- गिलास में पिसी सौंफ और इलायची का पाउडर और पाउडर शुगर लें।
- एक नींबू का रस डालें और काला नमक एक चौथाई चम्मच डाल दें।
- साथ में गिलास में ढेर सारे आइस क्यूब्स भी डाल दें।
- थोड़ा सा पानी डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर चिल्ड सोडा या स्प्राइट कोल्डड्रिंक डालकर मिक्स करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
- ऐसी रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीकर एनर्जेटिक फील करेंगे। वैसे अगर आप इसे हेल्दी तरीके से पीना चाहते हैं तो सोडा या स्प्राइट की बजाय केवल ठंडे पानी में ही तैयार करें। इस सौंफ के शरबत के ज्यादा फायदे आपको मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


