सिर्फ 3 चीजों से बनाएं हाई प्रोटीन मोतीचूर के लड्डू, शेफ भरत ने बताया आसान तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोतीचूर के लड्डू आपने खूब खाए होंगे लेकिन क्या कभी हाई प्रोटीन वाले खाए हैं। शेफ भरत ने हाई प्रोटीन मोतीचूर के लड्डू की रेसिपी बताई है, जिसे बनाना काफी आसान है। आप स्वादिष्ट-मीठे लड्डू के साथ आप हेल्दी भी रह सकते हैं।

 high protein motichoor laddu recipe
सिर्फ 3 चीजों से बनाएं हाई प्रोटीन मोतीचूर के लड्डू

मोतीचूर के लड्डू तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन क्या हाई प्रोटीन वाले लड्डू खाए हैं, जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी। शेफ भरत ने मोतीचूर जैसे दिखने वाले लड्डू की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे सिर्फ 3 चीजों से बनाया जा सकता है और इसे खाकर आपके मीठे की क्रेविंग कम होगी साथ ही प्रोटीन भी शरीर में पहुंच जाएगा। इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है, बस कुछ सिंपल स्टेप्स हैं, जिन्हें आपको सही से फॉलो करना होगा। तो चलिए आपको हाई प्रोटीन लड्डू की रेसिपी बताते हैं।

लड्डू बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

1 कप चना दाल

1 कप देसी घी (बनाने के लिए)

1 कप चीनी

4–5 इलायची

1 कप पानी

लाल फूड कलर वैकल्पिक

1 बड़ा चम्मच मगज (खरबूजे के बीज)

लड्डू बनाने की रेसिपी

  • 1. सबसे पहले आपको 1 कप चना दाल को रातभर भिगोकर रखना है और फिर सुबह उसका पानी हटा दें। इसे ग्राइंड करना है लेकिन बिल्कुल महीन नहीं पीसना है। हल्का दरदरा पीसकर रखें।
  • 2. फिर आपको कड़ाही में 1 कप घी लेना है और इसमें दाल की गोल चपटी मठरी बनाकर तलने के लिए डाल देनी है। इसे तब तक तलना है, जब तक कलर ब्राउन न हो जाए और घी से बुलबुले न निकलने लगे। अब तली हुई दाल को आप सीधा प्लेट में निकाल लीजिए। किसी टिश्यू पेपर पर मत रखिएगा।
  • 3. अब आपको दाल वाली मठरी को हाथों से तोड़ लेना है। इसे छोटे पीस में रख लीजिए और ठंडा होने दें। दूसरी तरफ कड़ाही से घी को हटा दीजिए।
  • 4. जब दाल पूरी तरह से ठंडी हो जाए तब आपको इसे मिक्सर में महीन ग्राइंड कर लेना है। अगर दरदरा या मोटा पीसते हैं, तो स्वाद अच्छा नहीं मिलेगा और कच्चा लगेगा।
  • 5. अब आपको कड़ाही में 1 कप चीनी और पानी डालकर चाशनी के लिए गैस पर चढ़ाना है। चीनी पानी में घुलते ही उसे 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पका लें। अगर आप फूड कलर डालना चाहते हैं, तो इसी चीनी वाली चाशनी में डालकर मिक्स कर लें।
  • 6. अब उसी कड़ाही में दाल का चूरा डाल दीजिए। फिर इसे हल्का गर्म कर लें और 2-3 मिनट तक दाल को चलाने के बाद इसमें चाशनी डाल दीजिए। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और थोड़ी देर बाद ये सूखकर अच्छे टेक्सचर में दिखने लगेगा।

  • 7. फिर आपको इसमें खरबूज के बीज और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करना है। अब इस मिक्सचर को 15 मिनट तक इसी कड़ाही में कवर करके रख दें और ठंडा होने दें। इसके बाद आप हाथ में हल्का सा घी लगाकर लड्डू बनाकर रख लीजिए। इन लड्डू को आप करीब 20 मिनट तक स्टोर कर सकते हैं और आसानी से खाएं। चना दाल में प्रोटीन काफी ज्यादा होता है, जो फायदेमंद रहेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीसिर्फ 3 चीजों से बनाएं हाई प्रोटीन मोतीचूर के लड्डू, शेफ भरत की सिंपल रेसिपी