नवरात्रि व्रत में बनाएं फटाफट फलाहारी खिचड़ी, सात्विक भोजन खाकर भी नहीं भरेगा मन chaitra navratri 2025 tips to make sama ke chawal ki khichdi falahari satvik recipe, रेसिपी - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीchaitra navratri 2025 tips to make sama ke chawal ki khichdi falahari satvik recipe

नवरात्रि व्रत में बनाएं फटाफट फलाहारी खिचड़ी, सात्विक भोजन खाकर भी नहीं भरेगा मन

Falahari Khichadi: चैत्र नवरात्रि के दिनों में पूरे 9 दिन का व्रत करने वाले हैं और हर दिन कुछ हल्का खाने की इच्छा रहती है, जिसे बनाने में ज्यादा टाइम ना लगे। तो फटाफट से जान लें फलाहारी खिचड़ी बनाने का तरीका।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 March 2025 07:40 AM
share Share
Follow Us on
नवरात्रि व्रत में बनाएं फटाफट फलाहारी खिचड़ी, सात्विक भोजन खाकर भी नहीं भरेगा मन

नवरात्रि के व्रत में पूरे 9 दिन फलाहार खाकर दिन बिताना होता है। लेकिन एनर्जी की कमी की वजह से अक्सर कुछ बनाने का दिल नहीं करता है। ऐसे में फटाफट आप सात्विक खिचड़ी बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसे समा के चावलों से बनाया जाता है और इसका टेस्ट भी लाजवाब लगता है। नोट कर लें बनाने का आसान तरीका।

समा खिचड़ी बनाने की सामग्री

एक कप समा के चावल

क्यूब में कटे एक से दो आलू

जीरा

काली मिर्च

हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट

देसी घी

समा के चावलों से खिचड़ी बनाने की रेसिपी

-सबसे पहले समा के चावलों को झाड़कर साफ कर लें और उसमे पानी डालकर धो लें।

-फिर इन चावलों को एक घंटा पानी में भिगो दें।

-कुकर या किसी मोटे तले के बर्तन में देसी घी या मूंगफली का एक चम्मच तेल डालें।

-इस घी में जीरा चटकाएं और साथ ही अदरक -हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें। अगर पेस्ट नहीं डालना है तो हरी मिर्च और अदरक को बारीक काटकर डाल दे।

-काली मिर्च का पाउडर डालें और कुछ सेकेंड भूनें।

-टुकड़ों में कटे आलूओं को डालकर भूनें। चाहें तो साथ में गाजर या फलाहारी सब्जी डाल सकते हैं।

-अब आलू को भून लें और भीगे समा के चावलों के पानी को छानकर कूकर में डाल दें। दो मिनट चलाकर भूनें और सेंधा नमक डाल दें।

-अब खिचड़ी में पानी अपनी पसंद के हिसाब से डालें। अगर गीली खिचड़ी खाना पसंद है तो 3 कप पानी डालें और अगर हर दाना खिला-खिला चाहिए तो दो कप पानी डालकर सीटी लगा दें या फिर ढंककर पकाएं।

-जब पक जाए तो इसमे बारीक कटा हरा धनिया, थोड़े से हरी मिर्च के टुकड़े और नींबू का रस डालें। साथ ही देसी घी डालकर गर्मागर्म व्रत में खाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।