Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीCaramelised Onion Sandwich Recipe by Chef Kriti Kaur Dhiman
बोरिंग सैंडविच से ब्रेक लें, जरूर ट्राई करें Chef Kriti की ये स्पेशल रेसिपी

बोरिंग सैंडविच से ब्रेक लें, जरूर ट्राई करें Chef Kriti की ये स्पेशल रेसिपी

संक्षेप:

मीठे-नमकीन स्वाद से भरपूर Caramelised Onion Sandwich ना सिर्फ झटपट बनती है, बल्कि यह एक हेल्दी और गॉरमेट स्नैक भी है। Chef Kriti Kaur Dhiman की यह रेसिपी घर पर कैफे-स्टाइल स्वाद देती है।

Jan 21, 2026 04:06 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप रोजाना के बोरिंग सैंडविच से ऊब चुके हैं, तो Chef Kriti Kaur Dhiman की Caramelised Onion Sandwich रेसिपी एक परफेक्ट ट्विस्ट हो सकती है। यह रेसिपी दिखने में भले ही सिंपल है, लेकिन इसका स्वाद पूरी तरह कैफे-स्टाइल, कंफर्टिंग और रिच होता है। खास बात यह है कि इसमें किसी भारी सॉस या डीप फ्राई की जरूरत नहीं होती और बेहद स्वादिष्ट लगता है। यहां जानें इसे बनाने का एकदम आसान तरीका-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
  • Caramelised Onion यानी धीमी आंच पर पकाए गए प्याज, जो पकते-पकते हल्के भूरे रंग के हो जाते हैं और उनमें नेचुरल मिठास आ जाती है। शेफ कृति के अनुसार, सही स्वाद के लिए प्याज को जल्दी नहीं पकाना चाहिए। धीमी आंच पर धैर्य के साथ पकाए गए प्याज ही इस सैंडविच की जान होते हैं।
  • इस सैंडविच को बनाने के लिए पतले कटे हुए प्याज को थोड़ा ऑलिव ऑयल या बटर में धीमी आंच पर भूनते हैं। बीच-बीच में नमक डालने से प्याज जल्दी सॉफ्ट होते हैं और उनका कैरामेलाइजेशन बेहतर होता है। लगभग 15–20 मिनट में प्याज सुनहरे और खुशबूदार हो जाते हैं।
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर बटर लगाकर, एक लेयर में caramelised onion रखें। इसकी स्टफिंग में प्याज के साथ चीज, क्रीम चीज, चिली ऑयल और हरा धनिया ऐड कर सकते हैं, लेकिन Chef Kriti इसे ज्यादा ओवरलोड ना करने की सलाह देती हैं ताकि प्याज का असली स्वाद बना रहे। चाहें तो काली मिर्च और ड्राई हर्ब्स डालकर फ्लेवर और बढ़ाया जा सकता है।
  • अब सैंडविच को पैन या सैंडविच ग्रिलर में हल्का सुनहरा होने तक सेकें। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह सैंडविच ब्रेकफास्ट, इवनिंग स्नैक या हल्की डिनर के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें:बिना तले, बिना झंझट- घर पर बनाएं सॉफ्ट मूंग दाल ढोकला

Caramelised Onion Sandwich उन लोगों के लिए खास है जो बिना ज्यादा मसाले और तामझाम के एक एलिगेंट, स्वादिष्ट और सैटिस्फाइंग डिश चाहते हैं। यह रेसिपी साबित करती है कि सही तकनीक और सिंपल इंग्रेडिएंट्स से भी कमाल का स्वाद पाया जा सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।