पूड़ी के साथ खूब टेस्टी लगती है भरवां आलू-मिर्च की सब्जी, चटपटा पसंद है तो जरूर ट्राई करें
Stuffed Aloo Mirch Recipe: रोज की सब्जियों से बोर हो गए हैं और कुछ चटपटा खाने का मन है, तो पूड़ी के साथ ये भरवां आलू मिर्च की सब्जी ट्राई करें। ये फटाफट बन जाती है और इसका टेस्ट भी काफी बढ़िया होता है।

रोज-रोज वही सब्जी-दाल खा कर घरवाले बोर हो गए हैं, तो ये चटपटी भरवां आलू-मिर्च की सब्जी एक बार जरूर ट्राई करें। पूड़ी या पराठे के साथ तो ये इतनी टेस्टी लगती है कि पेट भर जाता है लेकिन मन नहीं। कहीं घूमने जा रहे हैं तो सफर के लिए पूड़ी के साथ ये चटपटी सी सब्जी एक परफेक्ट ऑप्शन है। अच्छा बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता और ये हर चीज के साथ बढ़िया लगती है। इसकी चटपटी मसालेदार आलू की स्टफिंग और साथ में हल्की तीखी हरी मिर्च का कॉम्बिनेशन वाकई मुंह में पानी लाने वाला होता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो फटाफट बन जाए और घरवाले बड़े शौक से खाएं, तो ये रेसिपी आपको मिस नहीं करनी चाहिए। चलिए फटाफट से जान लेते हैं इसे बनाना कैसे है।
भरवां आलू-मिर्च की सब्जी के लिए सामग्री
हल्की तीखी, चटपटी और मसालेदार भरवां आलू-मिर्च की सब्जी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मोटी हरी मिर्च, उबले हुए आलू, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, हल्दी, हल्का सा सौंठ पाउडर, साबुत जीरा और सरसों का तेल।
ऐसे बनाएं चटपटी भरवां आलू-मिर्च की सब्जी
आलू मिर्च की भरवां सब्जी पूड़ी, पराठे, रोटी और चावल; हर किसी के साथ काफी टेस्टी लगती है। इसे बनाना भी आसान है। सबसे पहले मोटी वाली हरी मिर्च लें और उन्हें धो कर, बीच में से एक चीरा लगा दें। आपको इसके अंदर से सारे बीज निकाल देने हैं, क्योंकि ये कड़वे और तीखे लगते हैं। अब आलू की चटपटी सी स्टफिंग बनाकर तैयार करें।
इसके लिए आपको आलू उबाल लेने हैं। इन्हें हाथों से हल्का सा मैश कर लें। फिर इनमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। साथ में आपको कुछ बेसिक मसाले भी एड करने हैं। जैसे अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, चुटकी भर हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर। साथ में थोड़ा सा सौंठ पाउडर भी मिला सकते हैं, इससे काफी अच्छी खुशबू और फ्लेवर आता है। अभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और आलू को बढ़िया से मैश कर के स्टफिंग तैयार कर लें।
मिर्च में ऐसे भरे मसाला
अब मोटी हरी मिर्च में आपने जो चीरा लगाया है, उसमें आलू की तैयार स्टफिंग भरें। बहुत ज्यादा आलू भी ना भरें, वरना मिर्च फट सकती है। इसके बाद आपको एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म कर लेना है और साथ में जीरा चटका लेना है। अब एक-एक कर के सारी हरी मिर्च पैन में रख दें और पैन को ढक दें। जब ये एक साइड से हल्की सुनहरी और नर्म हो जाए तो इसे पलट दें और दूसरी साइड से भी अच्छी तरह सिकने दें। आपकी भरवां आलू मिर्च की सब्जी बनकर तैयार है। गरमा-गरम पूड़ी के साथ ये काफी ज्यादा टेस्टी लगेगी।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


