Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीbihar style baingan bharta recipe to celebrate bihar election result 2025 and enhance tase of traditional food
लिट्टी हो या दाल-चावल, खाने में बेहद टेस्टी लगता है बिहार स्टाइल बैंगन का भर्ता, नोट करें रेसिपी

लिट्टी हो या दाल-चावल, खाने में बेहद टेस्टी लगता है बिहार स्टाइल बैंगन का भर्ता, नोट करें रेसिपी

संक्षेप:

Bihar Style Baingan Bharta Recipe : आप इस बैंगन के भर्ते की रेसिपी को लिट्टी, रोटी या दाल-चावल के साथ साइड डिश की तरह सर्व कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी बिहार स्टाइल बैंगन का भर्ता।

Nov 14, 2025 06:25 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Style Baingan Chokha Recipe : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता को एनडीए की ऐतिहासिक सफलता के लिए हृदय से धन्यवाद किया है। अगर आप भी इस खुशी को परिवार के साथ बांटने के लिए घर पर कोई टेस्टी बिहारी डिश बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें बिहार स्टाइल बैंगन का भर्ता। यह बैंगन भर्ता रेसिपी स्‍मोकी फ्लेवर के साथ सरसों के तेल की खुशबू लिए होता है। जो इस डिश को और ज्यादा खास बना देती है। आप इस बैंगन के भर्ते की रेसिपी को लिट्टी, रोटी या दाल-चावल के साथ साइड डिश की तरह सर्व कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी बिहार स्टाइल बैंगन का भर्ता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार स्टाइल बैंगन का भर्ता बनाने के लिए सामग्री

-2 बड़े बैंगन

-2 पके हुए लाल टमाटर

5-6 लहसुन की कलियां

-1 उबला हुआ आलू (वैकल्पिक)

-1 बारीक कटा हुआ प्याज

-2 हरी मिर्च

-1 चम्‍मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

-2 चम्‍मच सरसों का कच्चा तेल

-थोड़ा सा हरा धनिया

-2 चम्‍मच देसी घी

-नमक स्‍वादानुसार

बिहार स्टाइल बैंगन का भर्ता बनाने का तरीका

बिहार स्टाइल बैंगन का भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन और टमाटर को अच्‍छी तरह धोकर रख दें। अब बैंगन में छोटे-छोटे चीरे लगाकर उसमें लहसुन की कलियां अंदर डालते हुए लहसुन को बैंगन के साथ ही भुनने के लिए रख दें। ऐसा करने से भर्ता एक अलग खास खुशबू और स्‍वाद देगा। बैंगन भूनने के लिए आप उन्हें या तो सीधा गैस की आंच पर या फिर चूल्हे पर तब तक भूनें जब तक उनकी बाहरी परत काली और अंदर से गूदा नरम न हो जाए। इसके बाद भुने हुए बैंगन और टमाटर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। जब बैंगन और टमाटर ठंडे हो जाएं तो इनकी जली हुई परत को छीलकर गूदा अलग कर लें। आप चाहे तो इसमें आलू मैश करके भी मिला सकते हैं। अब एक बर्तन में बैंगन, टमाटर का गूदा, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक, थोड़ा सा कटा हुआ लहसुन और कच्चा सरसों का तेल डालें। भर्ता में यूज होने वाला सरसों का तेल ही इसको असली बिहारी स्‍वाद देता है। सभी चीजों को एक साथ अच्‍छी तरह मिलाएं। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर आखिर में 2 चम्‍मच देसी घी डाल दें। आपका टेस्टी बिहारी स्टाइल बैंगन भर्ता बनकर तैयार है। आप इसे रोटी-दाल-चावल या लिट्टी के साथ सर्व कर सकते हैं। यह हर डिश का स्वाद बढ़ा सकता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।