पराठे खाकर बोर हो गए तो बनाएं ब्रेकफास्ट में टेस्टी सूजी रैप्स, झटपट होंगे तैयार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हर रोज पराठे खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग खाने की फरमाइश करना चाहते हैं, तो ये सूजी रैप्स बेस्ट ऑप्शन हैं। बनाने में आसान और टेस्टी होने के साथ ही सब्जियों की वजह से ये हेल्दी भी है, तो एक बार ट्राई करें भारत शेफ का ये सूजी रैप्स।

वीकेंड पर बच्चे कुछ स्पेशल खाने के लिए बाहर के खाने की डिमांड ना करे इसलिए पहले से तैयारी जरूरी है। अगर आप किसी आसान और झटपट बन जाने वाले ब्रेकफास्ट को सर्च कर रही हैं तो शेफ भारत की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। बिना ज्यादा मेहनत और पहले से की गई तैयारी के आप झटपट इसे बना सकती हैं। तो बस नोट कर लें सूजी से बनने वाले इस टेस्टी ब्रेकफास्ट की रेसिपी।

सूजी रैप्स बनाने की सामग्री

एक कप सूजी या रवा

दही एक चौथाई कप

पानी एक कप

नमक स्वादानुसार

तेल

फिलिंग बनाने के लिए

एक चम्मच तेल या बटर

प्याज एक बारीक कटा हुआ

शिमला मिर्च एक बारीक कटी हुई

गाजर एक कप घिस कर रख लें

हरी मिर्च एक से दो

स्वीट कॉर्न थोड़े से

नमक स्वादानुसार

पनीर सौ ग्राम

काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच

भुना जीरा पाउडर

चाट मसाला आधा चम्मच

ऑरेगेनो आधा चम्मच

फ्रेश धनिया की बारीक कटी पत्तियां

चीज दो क्यूब

सूजी रैप्स बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक कप सूजी में एक चौथाई कप दही डालकर और साथ में एक कप पानी डालकर मिक्सी के जार में डालकर पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में आधा चम्मच नमक और आधा कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
  • अब तैयार पेस्ट की पतली-पतली शीट तैयार कर लें। जिसमे जरा भी मेहनत नहीं लगती और ये फटाफट बनकर तैयार हो जाती है।
  • बस पैन पर थोड़ा सा तेल डालें और चम्मच से इस घोल को पतला फैलाएं। हल्का सा किनारा छोड़ते ही इसे बाहर निकाल दें।
  • ध्यान रहे कि शीट पर थोड़ा सा तेल छिड़क दें जिससे ये दूसरी शीट से ना चिपके।
  • बस एक-एक कर पूरे घोल की शीट बनाकर तैयार कर लें।
  • अब इस शीट की फिलिंग तैयार करें। इसके लिए पैन में बटर दो चम्मच डालें और हल्का मेल्ट होते ही इसमे प्याज डाल दें।
  • हल्का सा प्याज को भुनने के साथ ही बाकी सब्जियां जैसे बारीक कटे शिमला मिर्च, गाजर और कॉर्न को डालकर तेज आंच पर चलाएं।
  • साथ में बारीक कटी हरी मिर्च और पनीर डालकर मिक्स करें।
  • सारी चीजों को पांच मिनट तक खुला ही पकने दें, जिससे ये क्रंची रहें लेकिन अंदर से थोड़े सॉफ्ट भी हो जाएं।
  • अब थोड़े मसाले जैसे चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च डालें। साथ ही ओरेगेनो और नमक डालकर मिक्स कर लें।
  • सबसे आखिर में ऊपर से इसमे ढेर सारा चीज डालकर मिक्स करें और तैयार है टेस्टी फिलिंग।
  • अब सूजी की बनी हुई शीट में इस फिलिंग को रखें और चारों तरफ से लपेटकर चौकोर शेप दें।
  • ग्रिल पैन में थोड़े से बटर में इसे क्रिस्पी सेंक लें।
  • बस रेडी हैं टेस्टी और मजेदार सूजी रैप, जिसे बच्चे और बड़े सब झटपट खा जाएंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीसूजी से बनाएं सुबह का टेस्टी नाश्ता, झटपट हो जाएगा तैयार