भगवान जगन्नाथ को भोग लगाने के लिए बनाएं फूले-जालीदार मालपुए, नोट कर लें सीक्रेट रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bhog for Bhagwan Jagannath: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कल शुरू होगी। इस दिन केवल पुरी में ही नहीं बल्कि हर जगह भगवान के गुण गाए जाते हैं और पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान जगन्नाथ को भोग लगाने के लिए आप भी बनाएं ये मीठे फूले-जालीदार मालपुए।

भगवान जगन्नाथ के लिए भोग

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा कल यानि 16 जुलाई को आरंभ होगी। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर मौसी के घर जाएंगे। इस पावन मौके पर लाखों-करोड़ो श्रद्धालु रथ खींचने के लिए पहुंचते हैं। वहीं भक्त भगवान जगन्नाथ को भोग लगाने के लिए भी भारी मात्रा में पकवान तैयार किए जाते हैं। केवल पुरी में ही नहीं भगवान के भोग के लिए पूरे इंडिया में लोग घर और मंदिरों में भोग की तैयारियां करते हैं और रथ यात्रा का भी आयोजन करते हैं। इस पवित्र मौके पर भगवान जगन्नाथ को भोग लगाना है तो इस सीक्रेट रेसिपी से बनाएं फूले-फूले, जालीदार मालपुए।

मालपुए बनाने की सामग्री

आधा कप सूजी

एक कप मैदा

आधा कप चीनी

सूखा घिसा नारियल

आधा चम्मच सौंफ

गुनगुना दूध एक कप

एक चुटकी बेकिंग सोडा

मालपुए बनाने की रेसिपी

  • मालपुए को बिल्कुल फूला-फूला जालीदार बनाना है तो बस इस सिंपल तरीके से बनाएंगे तो भी फटाफट बनकर रेडी हो जाएंगे।
  • सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के आधा कप सूजी को लें, जो अच्छे दानेदार हों।
  • साथ ही एक कप मैदा भी लें।
  • इसे किसी बाउल में पलट लें। अब साथ ही इसमे सूजी के बराबर मात्रा में चीनी डालें। जैस कि आधा कप सूजी है तो आधा कप ही चीनी भी लें। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि अगर मिठास ज्यादा चाहिए तो इसमे चीनी की मात्रा बढ़ा लें।
  • साथ में सूखे गरी को घिसकर बुरादा बना लें।
  • सौंफ और गरी के साथ ही इसमे इलायची पाउडर आधा चम्मच डाल दें।
  • गुनगुने दूध में केसर के आठ से दस रेशे डालकर भिगो दें। जब ये अच्छे से फूल जाएं तो इस दूध को डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • सूजी और मैदे के मिक्सचर में दूध की मात्रा जरूरत के मुताबिक डालें। लगभग एक गिलास दूध की जरूरत होगी।
  • ध्यान रहे कि गुनगुने दूध से ही घोल तैयार करें।
  • इस घोल को जब तैयार कर लें तब सबसे आखिर में एक चुटकी बेकिंग सोडा यानी खाने वाला सोडा डाल दें।
  • अब तैयार घोल को ढंककर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  • एक घंटे बाद कड़ाही में देसी घी या मूंगफली का तेल गर्म करें और करछूल की मदद से थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें।

  • मीडियम फ्लेम तेल में इतना बैटर डालें कि वो हल्का सा फैले और गोल शेप ले ले।
  • बस मीडियम आंच पर ही बिल्कुल फूले हुए मालपुए बनकर रेडी होंगे। इन्हें पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।