तरबूज में 2-4 चीजें मिलाकर बनाएं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, हेल्दी और टेस्टी है ये रेसिपी!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Watermelon Rose Popsicles Recipe: गर्मियों में कुछ रिफ्रेशिंग खाने का मन करे, जो हेल्दी भी हो तो ये वॉटरमेलन रोज पॉप्सिकल जरूर ट्राई करें। ये बनाने में भी सिंपल हैं और खाने में तो इनका टेस्ट लाजवाब है।

तरबूज में 2-4 चीजें मिलाकर बनाएं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, हेल्दी और टेस्टी है ये रेसिपी!

मई का महीना है और गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में बच्चे हों या बड़े, ठंडी-ठंडी आइसक्रीम सभी को राहत देने का काम करती है। खासकर घर की बनी हुई आइसक्रीम लोग ज्यादा प्रिफर करते हैं। क्योंकि ये सिर्फ किफायती ही नहीं होती, बल्कि उन्हें पता होता कि इसमें क्या-क्या इंग्रेडिएंट्स इस्तेमाल किए गए हैं। खैर, घर में आइसक्रीम बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। आज वाली रेसिपी तो आप देखते ही ट्राई करेंगे। गर्मियों का स्पेशल फल तरबूज अपने आप में रिफ्रेशिंग होता है, लेकिन जब आप इसकी पॉप्सिकल्स बना दें, तो मजा दोगुना हो जाता है। इसके लिए सिर्फ दो-चार चीजें चाहिए और बहुत ही कम मेहनत में काफी टेस्टी और रिफ्रेशिंग पॉप्सिकल्स बनकर तैयार हो जाएंगी। ये नेचुरली मीठी हैं तो आप बिना चीनी के भी इन्हें बना सकते हैं। आइए रेसिपी देखते हैं।

वॉटरमेलन-रोज पॉप्सिकल बनाने के लिए सामग्री

तरबूज से बनी ये रिफ्रेशिंग और टेस्टी पॉप्सिकल बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- कटा हुआ तरबूज (2 कप), गुलाब शरबत (1-2 चम्मच या स्वादानुसार), नींबू का रस (1 चम्मच, ऑप्शनल), पुदीना के पत्ते (6-8), चीनी या कोई भी अन्य स्वीटनर (ऑप्शनल)।

तरबूज से बनाएं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम स्टिक, विधि

गर्मियों में तरबूज से ठंडी-ठंडी आइसक्रीम स्टिक बनाने के लिए सबसे पहले इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब तरबूज के पीस एक ब्लेंडर में डालें, उसमें थोड़ा सा गुलाब का शरबत, नींबू का रस और पुदीने के कुछ पत्ते डालकर ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो इसमें चीनी, शहद या अपनी पसंद का कोई भी स्वीटनर डाल सकते हैं। लेकिन तरबूज और रोज शरबत की वजह मीठा पहले से ही काफी होता है, इसलिए अलग से डालने की खास जरूरत नहीं पड़ती है। अब आपको इन सभी चीजों को ब्लेंड कर के पतला सा जूस बना लेना है।

काम की टिप: तैयार जूस को एक बार छलनी से छान लें। इससे तरबूज के बीजों के बचे हुए पार्टिकल निकल जाएंगे। वहीं अगर तरबूज में ज्यादा ही बीज हैं, तो आप इन्हें पहले ही अलग निकाल सकते हैं। वरना आइसक्रीम स्टिक का स्वाद कड़वा हो सकता है।

फ्रिज में कितनी देर रखना है?

अब इस मिक्सचर को पॉप्सिकल मोल्ड में डालें। पूरी तरह ना भरें, ऊपर हल्की सी जगह खाली रहने दें। अगर आपके मोल्ड में लिड (ढक्कन) है तो उसे बंद कर के स्टिक इंसर्ट करें और फ्रिज में जमने के लिए रख दें। वहीं अगर बिना लिड वाले मोल्ड हैं, तो पहले मिक्सचर को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। जब वो सेमी-फ्रोजन हो जाए तब स्टिक इंसर्ट करें। अब मोल्ड्स को फ्रीजर में 6-8 घंटे या रात भर के लिए सेट होने छोड़ दें।

काम की टिप: पॉप्सिकल को मोल्ड में से निकालने के लिए इन्हें कुछ सेकेंड के लिए गर्म पानी में भिगोकर रखें। ये बिल्कुल आसानी से निकल जाएंगे।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।