बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा के लिए बनाएं केसरिया बेसन हलवा, नोट करें रेसिपी

Jan 19, 2026 06:56 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Kesariya Besan Halwa Recipe : अगर बसंत पंचमी के दिन आप भी देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पूजा में पीला भोग बनाकर चढ़ाना चाहते हैं तो केसरिया बेसन हलवा की ये रेसिपी आपको बेहद पसंद आने वाली है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी केसरिया बेसन हलवा।

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा के लिए बनाएं केसरिया बेसन हलवा, नोट करें रेसिपी

बसंत पंचमी 2026 का दिन कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित माना जाता है। इस दिन माता सरस्वती के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष पूजा और प्रिय भोग प्रसाद में अर्पित करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 तारीख को मनाया जाएगा। अगर इस दिन आप भी देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पूजा में पीला भोग बनाकर चढ़ाना चाहते हैं तो केसरिया बेसन हलवा की ये रेसिपी आपको बेहद पसंद आने वाली है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी केसरिया बेसन हलवा।

केसरिया बेसन हलवा बनाने के लिए सामग्री

-1 कप मोटा बेसन

-½ कप घी

-¾ कप चीनी

-2 कप पानी या दूध

-½ छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर

-2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)

-एक चुटकी केसर (गर्म दूध में भिगोया हुआ)

केसरिया बेसन हलवा बनाने की विधि

केसरिया बेसन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी तैयार कर लें। इसके लिए एक पैन में 2 कप पानी (या दूध) और चीनी डालकर धीमी आंच पर तब तक गर्म करें, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए। इस बात का ध्यान रखें कि दूध में उबाल निकालने की जरूरत नहीं है, बस इसे गर्म कर लें। अब बेसन को भूनने के लिए एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करके उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। इस बात का खास ख्याल रखें कि बेसन को तब तक भूनें जब तक उसका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए और इसमें से खुशबू न आने लगे। आपको इसमें लगभग 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है। जब बेसन घी छोड़ने लगे, तो इसमें धीरे-धीरे चीनी वाला गर्म पानी या दूध डालते समय दूसरे हाथ से बेसन को लगातार चलाते रहें। ऐसा करने से बेसन में गुठलियां नहीं बनती है। अब हलवे को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक बेसन सारा पानी ना सोख ले और हलवा कड़ाही के किनारे ना छोड़ने लगे। इसके बादल हलवे में इलायची पाउडर, केसर का दूध और आधे कटे हुए मेवे डालकर 2 मिनट और चलाएं। मां सरस्वती को बसंत पंचमी के दिन भोग लगाने के लिए आपका गर्मागरम बेसन के हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे सर्व करने से पहले बाकी बचे हुए मेवों से गार्निश करें।

टिप्स-

-बेसन को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें। तेज आंच पर बेसन भूनने से वो जल सकता है, जिससे हलवे का स्वाद कड़वा हो जाएगा।

-अगर आप हलवे को थोड़ा दानेदार बनाना चाहते हैं, तो बेसन के साथ 1 बड़ा चम्मच सूजी भी मिला दें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।