बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं बेसन के लड्डू का भोग, नोट करें रेसिपी
Besan Laddu Recipe : शास्त्रों में पीले रंग को शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक माना गया है, इसीलिए इस शुभ अवसर पर बेसन के सोंधे-सोंधे लड्डू न केवल घर को अपनी खुशबू से महका देते हैं, बल्कि यह मां शारदे को अर्पित किया जाने वाला सबसे प्रिय और पारंपरिक भोग भी है।

Besan Laddu Recipe : आज देशभर में बसंत पंचमी 2026 का उत्सव मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी का त्योहार प्रकृति के श्रृंगार और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की उपासना का पर्व है। इस शुभ अवसर पर मां सरस्वती को पीले रंग का भोग लगाया जाता है। बेसन के लड्डू पीले रंग के होने के साथ हर शुभ अवसर के लिए परफ्केट माने जाते हैं। भगवान गणेश का प्रिय भोग इस पूजा के लिए भी सबसे उत्तम और पारंपरिक विकल्प माना जाता है। अगर आप भी इस रेसिपी को मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो यहां दानेदार और हलवाई जैसे स्वादिष्ट बेसन लड्डू बनाने की आसान रेसिपी दी जा रही है। जिसे फॉलो करके आप इस रेसिपी का मजा और मां सरस्वती का आशीष ले सकते हैं।
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
-2 कप मोटा बेसन
-3/4 कप घी
-1 कप चीनी का बूरा
-1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-खरबूजे के बीज
-कटे हुए पिस्ता सजाने के लिए
बेसन के लड्डू बनाने का तरीका
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को अच्छी तरह भून लें। इसके लिए एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करके उसमें बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। बेसन को तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग सुनहरा भूरा होने के साथ उसमें से सोंधी खुशबू न आने लगे। इस प्रकिया में लगभग 15-20 मिनट का समय लग सकता है।
लड्डू को दानेदार बनाने का नुस्खा- जब बेसन अच्छी तरह भून जाए, तो उस पर 1 चम्मच पानी के छींटे मारें। इससे बेसन में झाग बनेगा और लड्डू दानेदार बनेंगे। पानी सूखने तक 1-2 मिनट और बेसन को भूनें। इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकाल लें ताकि बेसन ज्यादा न जल जाए। बेसन को इतना ठंडा होने के लिए रख दें कि आप इसे आसानी से हाथ से छू सकें। इस बात का खास ख्याल रखें कि बेसन पूरी तरह ठंडा हो।
मीठा मिलाएं- जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो, तब इसमें इलायची पाउडर और चीनी का बूरा मिलाएं। गरम बेसन में चीनी कभी न डालें, वरना चीनी पिघल जाएगी और लड्डू अच्छी तरह बंधेंगे नहीं। अब लड्डू बांधने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें। ऊपर से खरबूजे के बीज और पिस्ता लगाकर सजाएं।
लड्डू का स्वाद बढ़ाएंगे ये टिप्स
धीमी आंच- बेसन को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें। तेज आंच पर बेसन जल सकता है और स्वाद कड़वा हो जाएगा।
चीनी का चुनाव- पिसी हुई चीनी की जगह 'बूरा' इस्तेमाल करने से लड्डू का टेक्सचर बाजार जैसा दानेदार आता है।
घी की मात्रा- अगर लड्डू नहीं बंध रहे हों, तो 1-2 चम्मच गरम घी और मिला सकते हैं।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


