बैंगन से सिर्फ भर्ता क्यों? इस बार ये चटपटी चटनी बनाकर देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर खाने के साथ रोज एक ही तरह की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार बैंगन की चटनी बनाकर देखें। इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। नोट कर लें इसकी रेसिपी।

Baingan Chutney Recipe
घर में बैंगन पड़ा हो तो सबसे पहले भर्ता बनाने का ही याद आता है, लेकिन इस बार ये चटनी बनाकर देखें।

रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ चटनी मिल जाए तो साधारण खाना भी थोड़ा खास लगने लगता है। लेकिन अगर हर बार टमाटर, धनिया या पुदीने की चटनी ही बनती है, तो स्वाद में बदलाव के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। बैंगन से बनने वाली यह चटनी स्वाद में बाकी चटनियों से थोड़ी अलग होती है।

इस चटनी की एक और खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती। घर की रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ही इसे बना सकते हैं। अगर आपके घर में बैंगन पड़ा है और समझ नहीं आ रहा कि उससे क्या बनाएं, तो एक बार यह चटनी बनाकर देखें।

बैंगन की चटनी बनाने के लिए क्या चाहिए?

1 बड़ा बैंगन

1 प्याज

2-3 हरी मिर्च

2 टमाटर

4-5 लहसुन की कलियां

1 छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च

नमक स्वाद के अनुसार

थोड़ा सा हरा धनिया

1-2 छोटे चम्मच तेल

आधा छोटा चम्मच नींबू का रस

चटनी बनाने के सिंपल स्टेप्स

1. बैंगन की तैयारी

  • सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। उसपर हल्के कट्स लगाएं (ज्यादा गहरे नहीं) और उनमें मिर्ची, लहसुन फंसा दें।
  • अब बैंगन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर धीमी आंच पर चारों तरफ से भूनें।
  • बैंगन को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए। जब उसका छिलका काला पड़ने लगे और बैंगन नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

बैंगन की चटनी
  • इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद जले हुए छिलके को निकालकर बैंगन को अच्छी तरह मैश कर लें।

2. मसाले की तैयारी

  • अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें, जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का भूनें।

  • इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें। ऊपर से थोड़ा नमक और लाल मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह पकाएं।
  • टमाटर नरम हो जाएं और मसाला अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें।

3. चटनी के लिए

  • भुने हुए बैंगन को तैयार मसाले में डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें तो इसे हल्का मैश कर सकते हैं, ताकि बैंगन और मसाला अच्छी तरह मिल जाए।
  • अब इसमें थोड़ा नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालें। एक बार स्वाद चखकर नमक जरूरत के हिसाब से डालें।
  • अगर आपको चटनी थोड़ी ज्यादा मसालेदार पसंद है, तो इसमें हरी मिर्च को बारीक काटकर डाल सकते हैं।

Baingan ki Chutney

चटनी को किसके साथ खाएं?

बैंगन की यह चटनी गर्म रोटी और पराठे के साथ काफी अच्छी लगती है। इसे दाल-चावल या खिचड़ी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

… तो अगली बार बैंगन घर में हो, तो सिर्फ सब्जी या भर्ता बनाने के बजाय इसकी चटनी बनाकर देखें। भुने बैंगन की खुशबू और मसालेदार स्वाद आपके रोज के खाने को एक नया ट्विस्ट देगा।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीबैंगन से सिर्फ भर्ता क्यों? इस बार ये चटपटी चटनी बनाकर देखें