
लच्छेदार प्याज-आलू के पराठे खाकर बच्चे-बड़े हो जाएंगे खुश, नोट कर लें बिल्कुल न्यू रेसिपी
संक्षेप:
Aloo Pyaz Paratha Recipe: आलू के स्टफ्ट पराठे खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार आलू-प्याज के इन मजेदार लच्छा पराठा की रेसिपी को ट्राई करें। बनाने में आसान हैं और स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों को आसानी से पसंद आ जाएगा।
Dec 12, 2025 02:15 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
पराठे खाना तो बच्चों और बड़ों सबको पसंद आता है। खासतौर पर आलू के पराठों का स्वाद तो किसी के मुंह में भी पानी ला देता है। लेकिन एक जैसे स्वाद वाले पराठे खाकर बोर हो चुके हैं तो प्याज के साथ आलू को मिलाकर बनाएं न्यू स्टाइल के पराठे। जिनका स्वाद मजेदार होगा और बनाना भी आसान। तो बस नोट कर लें आलू-प्याज के लच्छेदार पराठों की रेसिपी।
आलू-प्याज के लच्छे पराठों को बनाने की सामग्री
4-5 प्याज
हरी मिर्च दो
जीरा एक चम्मच
अजवाइन एक चम्मच
उबले आलू दो
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
गरम मसाला एक चम्मच
अमचूर पाउडर एक चम्मच
फ्रेश कटी धनिया
नमक स्वादानुसार
आलू-प्याज के पराठे बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले प्याज को लच्छेदार लंबे आकार में काट लें।
- अब उबले आलूओं को छीलकर प्याज में मैश कर लें।
- साथ में सारे मसाले लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला डाल दें।
- नमक स्वादानुसार, अजवाइन, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च भी मिला दें।
- अब इन सारी चीजों को प्याज में अच्छी तरह से मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
- बस अब नर्म आटा गूंथकर आथे घंटे के लिए छोड़ दें। जब ग्लूटन अच्छी तरह से डेवलप हो जाए तो इस आटे को एक बार और हल्का सा हाथों से गूंथ लें।
- अब एक बड़ी रोटी बेलकर उस पर तैयार प्याज और आलू की स्टफिंग को फैलाएं।
- रोटी को रोल करें और बीच से चाकू की मदद से कट लगा दें। जिससे कि अंदर की स्टफिंग नजर आने लगे।
- अब इसे धीरे राउंड शेप में रोल करें जैसे लच्छा पराठा तैयार करने के लिए करते हैं।
- बस अब सूखा आटा डालकर हाथों से चपटा करें और हल्का बेलन चलाकर इसे गोल बड़ा कर लें।
- तवा गर्म करें और इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें। तैयार हैं मजेदार क्रिस्पी आलू-प्याज का लच्छा पराठा।

लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




