तिंरगा केक से लेकर स्मूदी तक, 15 अगस्त पर घर में बनाएं ये 5 मिठाइयां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस 15 अगस्त घर की मिठास को भी तिरंगे के रंगों से सजाइए। ये खूबसूरत और स्वादिष्ट तिरंगा मिठाइयां आपके जश्न को खास बना देंगी और मेहमानों का दिल भी जीत लेंगी।

15 August Special Tiranga Sweets
15 अगस्त पर घर पर बना सकते हैं ये तिरंगा मिठाइयां और सभी को प्यारा सरप्राइज भी दें।

15 अगस्त का जश्न तिरंगे के बिना अधूरा लगता है। ऐसे में क्यों ना इस बार तिरंगे के रंगों को सिर्फ सजावट तक सीमित ना रखकर अपनी मिठाइयों में भी शामिल किया जाए? हरे, सफेद और नारंगी रंगों से सजी मिठाइयां ना सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं, बल्कि खाने की मेज की रौनक भी बढ़ा देती हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए किसी खास तैयारी या स्पेशल सामग्री की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद चीजों से ही आप कुछ आसान और स्वादिष्ट तिरंगा मिठाइयां तैयार कर सकते हैं। अगर 15 अगस्त पर घर में मेहमान आने वाले हैं या बच्चों को कोई खास सरप्राइज देना चाहते हैं, तो ये मिठाइयां आपके जश्न में मिठास घोल देंगी।

1. तिरंगा स्मूदी

अगर कुछ ठंडा और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो तिरंगा स्मूदी बनाएं। हरे रंग के लिए कीवी या पालक, सफेद रंग के लिए दही या दूध और नारंगी रंग के लिए आम या गाजर का इस्तेमाल करें। तीनों परतों को एक गिलास में भरें और ठंडा-ठंडा परोसें। इसको और पौष्टिक बनाने के लिए ड्राईफ्रूट्स एड कर सकते हैं।

तिरंगा स्मूदी

2. तिरंगा बर्फी

खोया या दूध के गाढ़े मिश्रण को तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्सा सादा रखें, दूसरे में पिस्ता का हल्का रंग और तीसरे में केसर का रंग मिलाएं। अब तीनों परतों को एक के ऊपर एक जमाकर बर्फी काट लें।

तिरंगा बर्फी

3. तिरंगा कपकेक या मफिन

अगर बच्चों को खुश करना चाहते हैं, तो तिरंगा कपकेक या मफिन बनाएं। ऊपर सफेद क्रीम लगाएं और हरे व नारंगी रंग से सजाएं। ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और बच्चों को भी खूब पसंद आते हैं।

तिरंगा कपकेक या मफिन

4. तिरंगा लड्डू

नारियल, सूजी या खोए के लड्डू बनाकर उन्हें तीन रंगों में तैयार करें। हरे रंग के लिए पिस्ता का हल्का रंग और नारंगी रंग के लिए केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर तीनों रंगों को जोड़कर तिरंगे जैसा लड्डू बना लें या फिर अलग-अलग बनाकर एक साथ प्लेट पर सजाएं।

तिरंगा लड्डू

5. तिरंगा केक

घर का साधारण केक भी तिरंगे के रंगों से खास बन सकता है। केक के घोल को तीन हिस्सों में बांटें और उनमें हरा, सफेद और नारंगी रंग तैयार करें। फिर इसे परतों में पकाएं और ऊपर से मलाई या क्रीम से सजाकर परोसें।

तिरंगा मिठाई बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • रंगों के लिए जितना हो सके, नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें।
  • मिठाई में चीनी अपनी जरूरत के हिसाब से डालें।
  • हमेशा ताजी सामग्री लें।
  • मिठाई को तिरंगे के सही क्रम में सजाएं।
  • ऊपर से पिस्ता, बादाम या केसर डालकर इसे और सुंदर बना सकते हैं।

क्यों बनाएं तिरंगा मिठाई?

तिरंगे वाली मिठाइयां सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं होतीं, बल्कि 15 अगस्त के जश्न को भी खास बना देती हैं। बच्चे इन्हें बड़े चाव से खाते हैं और तिरंगे के तीन रंगों के बारे में भी आसानी से सीखते हैं। अगर घर में मेहमान आएं, तो उन्हें भी ये मिठाइयां जरूर पसंद आएंगी।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीतिंरगा केक से लेकर स्मूदी तक, 15 अगस्त पर घर में बनाएं ये 5 मिठाइयां