कच्चे आम से बनाकर रख लें टेस्टी मीठी-चटपटी चटनी, धूप लगाने की भी जरूरत नहीं
Raw Mango Chutney: कच्चे आम से इस तीखी, मीठी और चटपटी लगने वाली चटनी को बनाकर रख लें। ये चटनी पूरे साल भर बगैर प्रिजरवेटिव के चलती है और इसे धूप दिखाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। सीख लें कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की रेसिपी।

कच्चे आम का अचार तो खूब सारा बनाकर रखती होंगी। लेकिन इस बार बच्चों के लिए टेस्टी खट्टी-मीठी मीठी चटनी बनाकर रख लें। बिना धूप दिखाए इसे पूरे साल भर के लिए प्रिजर्व किया जा सकता है और इसका टेस्ट रोटी, पराठा, पूड़ी और ब्रेड के साथ लाजवाब लगता है। कच्चे आम की ये चटनी एक तरह से जैम का काम करती है। मसाला किचन की पूनम देवनानी ने इस सिंपल रेसिपी को शेयर किया है। जिसे आप भी बनाकर पूरे सालभर के लिए स्टोर कर सकती हैं। नोट कर लें कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की रेसिपी।
कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की सामग्री
एक किलो कच्चा आम
आधा किलो चीनी
250 ग्राम गुड़
नमक आधा चम्मच
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच इलायची पाउडर
पंचफोरम मसाला
एक चम्मच सौंफ
एक चौथाई चम्मच मेथीदाना
एक चौथाई चम्मच अजवाइन
एक चम्मच कलौंजी
एक चम्मच जीरा
कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले कच्चे आम को धोकर सुखा लें। जब अच्छी तरह से पानी सूख जाए तो सारे कच्चे आम को कद्दूकस में घिस लें और गुठली को अलग कर दें।
- अब कड़ाही लें कर उसमे घिसे कच्चे आम को डालें।
- साथ ही इसमे आधा किलो चीनी और ढाई सौ ग्राम गुड़ डाल दें। गुड़ और चीनी की मात्रा आप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकती हैं। या फिर केवल गुड़ से भी बना सकती हैं।
- धीमी फ्लेम पर इसे चलाकर मिक्स करते हुए पकने के लिए रख दें। कुछ देर में आम गुड़ और चीनी के साथ मिलकर पानी छोड़ने लगेगा।
- लगभग दस मिनट पकाते रहें फिर चलाते हुए इसमे लाल मिर्च पाउडर, नमक डालें।
- साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दें।
- अब पंचफोरम को तैयार कर लें। पंचफोरम बनाने के लिए सौंफ, जीरा, अजवाइन,कलौंजी और मेथी दाने की बताई गई मात्रा में लेकर पैन में ड्राई रोस्ट कर लें।
- मसाले जब भुन जाएं तो इन्हें किसी खलबट्टे पर रखकर कूट लें और दरदरा कर लें।
- 20 से 25 मिनट में आम का सारा पानी सूखकर आम भी पक जाएगा।
- अब इसमे तैयार पंचफोरम मसाले को डाल दें।
- औरअच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें क्योंकि इससे ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं हैं।
- बस गैस को बंद करें और पानी सुखाकर इस मीठी तीखी चटनी को सालभर के लिए प्रिजर्व कर लें।
-बगैर धूप में रखें ये चटपटी सी चटनी पूरे सालभर चल जाती है और आपके खाने के स्वाद को बढ़ाती है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


