Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपी15 minutes no fry healthy and tasty poha namkeen recipe for festive season
सिर्फ 15 मिनट में बिना तेल के बनाएं हेल्दी पोहा नमकीन, मेहमान भी पूछेंगे ‘रेसिपी क्या है’!

सिर्फ 15 मिनट में बिना तेल के बनाएं हेल्दी पोहा नमकीन, मेहमान भी पूछेंगे ‘रेसिपी क्या है’!

संक्षेप: घर पर ही टेस्टी और हेल्दी नमकीन बनाना बहुत आसान है। आने वाले त्योहारों पर मेहमानों को सर्व करना हो या फैमिली को, पोहे से 15 मिनट में बनने वाले इस नमकीन की रेसिपी जरूर सीख लें।

Fri, 17 Oct 2025 07:18 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवाली का मौका है, ऐसे में जमकर पेट पूजा तो बनती है। लेकिन टेस्ट के साथ हेल्थ भी बनी रहे, ये ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप कुछ स्पेशल रेसिपीज बनाकर तैयार कर सकती हैं, जो टेस्टी भी हैं और हेल्दी भी। अब नमकीन की ही बात करें, तो त्योहारों पर मेहमानों के लिए या फैमिली में ही, सर्व तो करना पड़ता है। लेकिन ज्यादा ऑयली, मसालेदार नमकीन ना सेहत के लिए अच्छा है और स्वाद भी कुछ खास नहीं होता। तो क्यों ना फटाफट घर पर ही बना कर रख लें? आज जो रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, इसे बनाने में मुश्किल से 15-20 मिनट का टाइम लगेगा। थोड़े से तेल में ही इतना टेस्टी नमकीन तैयार हो जाएगा कि लगेगा ही नहीं घर पर बनाया है। तो चलिए जानते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नो फ्राई पोहा नमकीन बनाने की सामग्री

हेल्दी और टेस्टी पोहा नमकीन बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - 4 कप पोहा (लगभग 200 ग्राम), 4 चम्मच तेल, 1 कप कच्ची मूंगफली, आधा कप कटे हुए बादाम, आधा कप कटे हुए काजू, आधा कप भुनी हुई चने की दाल, 1/4 कप सूखा नारियल (कटा हुआ), 30-35 करी पत्ता, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा कप किशमिश, आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच पीसी हुई चीनी।

पोहा नमकीन बनाने की विधि

पोहा नमकीन बनाने के लिए पतला वाला पोहा लें और सबसे पहले इसे एक पैन में 4-5 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें। इसे मीडियम से लो फ्लेम पर भूनें, जब तक ये कुरकुरा ना हो जाए। अब एक कढ़ाही में चार चम्मच तेल डालकर कच्ची मूंगफली भून लें। इन्हें 3 से 4 मिनट के लिए रोस्ट करें, जब तक ये 60 परसेंट कुक ना हो जाएं। अब इनमें कटे हुए काजू-बादाम मिलाएं और गोल्डन होने तक भून लें। इसके बाद रोस्टेड चना दाल मिलाकर एक मिनट के लिए रोस्ट करें।

अब आपको पतली स्लाइसेज में कटा हुआ सूखा नारियल मिला लेना है। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट करें, फिर करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भून लें। अंत में सारे मसाले मिलाएं और एक मिनट के लिए अच्छे से भूनें। अब इसमें रोस्टेड पोहा डालकर मिक्स करें। आपका पोहा नमकीन तैयार है। इसे ठंडा होने दें, फिर किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।

ये भी पढ़ें:हलवाई ऐसे बनाते हैं आलू गोभी की मसालेदार सब्जी, दिवाली के लिए सीख लें रेसिपी
ये भी पढ़ें:इस दिवाली बिना घी, बिना चीनी के बनाएं दानेदार बेसन लड्डू, शेफ बता रहीं रेसिपी
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।