तिरंगे के रंग, कुकीज का स्वाद... 15 अगस्त पर कुछ मीठा हो जाए!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

15 अगस्त पर अगर घर में कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो इस बार तिरंगा कुकीज ट्राई करें। ये देखने में जितनी सुंदर लगती हैं, खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट होती हैं।

15 August Special Tricolor Cookies
15 अगस्त पर घर में बनाएं तिरंगा कुकीज, बच्चे हों या बड़े हर कोई करेगा पसंद

15 अगस्त का जश्न सिर्फ तिरंगा फहराने तक ही सीमित नहीं होता। इस दिन कई लोग घर पर कुछ स्पेशल भी बनाते हैं, ताकि पूरे परिवार के साथ इस खास मौके का मजा लिया जा सके। अगर इस बार आप भी किचन में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो तिरंगा कुकीज एक बढ़िया ऑप्शन हैं।

इन कुकीज की सबसे अच्छी बात यह है कि ये बनाने में ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। ऊपर से तिरंगे के तीन रंग इन्हें इतना खूबसूरत बना देते हैं कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इन्हें देखकर खुश हो जाएगा। अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें भी कुकीज बनाने में साथ शामिल कर सकते हैं।

तिरंगा कुकीज बनाने के लिए क्या चाहिए?

दो कप मैदा

आधा कप मक्खन

आधा कप पिसी चीनी

आधा छोटा चम्मच वनीला एसेंस

दो से तीन बड़े चम्मच दूध

एक चुटकी नमक

केसरिया खाने वाला रंग

हरा खाने वाला रंग

ऐसे बनाएं तिरंगा कुकीज

1. सबसे पहले तैयार करें मिश्रण

एक बड़े बर्तन में मक्खन और पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। जब मिश्रण हल्का और मुलायम हो जाए, तब इसमें वनीला एसेंस मिला दें।

2. अब आटा तैयार करें

इसमें मैदा और नमक डालें। जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें।

3. तीन हिस्सों में बांट दें

आटे को तीन बराबर भागों में बांट लें। एक हिस्सा सफेद रहने दें, दूसरे में केसरिया रंग मिला दें और तीसरे में हरा रंग मिला दें।

4. तिरंगे की परत बनाएं

तीनों रंग के आटे को बेल लें। अब सबसे नीचे हरा, उसके ऊपर सफेद और सबसे ऊपर केसरिया आटा रखें। हल्के हाथों से दबाकर रोल बना लें।

5. थोड़ी देर ठंडा करें

रोल को करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे इसे काटना आसान हो जाएगा।

6. अब बेक करें

रोल को गोल-गोल टुकड़ों में काट लें और बेकिंग ट्रे में थोड़ी दूरी पर रख दें। पहले से गर्म किए हुए ओवन में 15 से 18 मिनट तक बेक करें। हल्का सुनहरा होने पर निकाल लें और ठंडा होने दें।

परफेक्ट कुकीज के लिए याद रखें ये बातें

  • खाने वाला अच्छा रंग ही इस्तेमाल करें।
  • आटा बहुत सख्त या बहुत ढीला ना रखें।
  • कुकीज को जरूरत से ज्यादा देर तक ना बेक करें।
  • पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही डिब्बे में रखें, इससे ये ज्यादा समय तक करारी रहेंगी।
  • चाहें तो ऊपर से बारीक कटे पिस्ता या बादाम डालकर इन्हें और खूबसूरत बना सकते हैं।

बच्चों के साथ बनाएं, मजा हो जाएगा दोगुना

अगर घर में बच्चे हैं, तो उन्हें भी कुकीज बनाने में शामिल करें। उन्हें रंग मिलाना, रोल बनाना और कुकीज सजाना बहुत पसंद आएगा। इससे 15 अगस्त का जश्न और भी मजेदार बन जाएगा।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीतिरंगे के रंग, कुकीज का स्वाद... 15 अगस्त पर कुछ मीठा हो जाए!