घर में रखे सामान से ही बन जाता है पिज्जा सॉस, अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं
Homemade pizza sauce recipe: किचन में रखें कुछ सामान की मदद से आप मात्र 10 मिनट में पिज्जा सॉस बनकर रेडी हो जाएगा। इसके लिए टोमैटो सॉस के अलावा इन चीजों की जरूरत होगी। नोट कर लें बनाने का तरीका।

बच्चे जब पिज्जा-पास्ता खाने की डिमांड करते हैं तो ज्यादातर मांएं उन्हें घर में ही बनाकर खिलाना चाहती हैं। अब पिज्जा बनाना हो तो पिज्जा सॉस से लेकर चीज,पिज्जा सीजनिंग, चिली फ्लैक्स सॉस जैसे चीजों की लंबी लिस्ट बन जाती है। लेकिन आपको अलग से पिज्जा सॉस खरीदने के लिए 150 से 250 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में रखे कुछ सामान से फटाफट इंस्टेंट पिज्जा सॉस बनाकर तैयार किया जा सकता है। आप इस सॉस में बच्चों के हिसाब से स्पाइस को भी बैलेंस कर सकते हैं और अपनी जरूरत की मात्रा के अनुसार कम या ज्यादा बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस नोट कर लें बिल्कुल आसान सी रेसिपी।
घर में पिज्जा सॉस बनाने की सामग्री
आठ से दस कली लहसुन
शेजवॉन सॉस
टोमैटो सॉस
एक चम्मच मेयोनीज
पिज्जा सिजनिंग
चिली फ्लेक्स
बारीक कटी हरी धनिया
घर में पिज्जा सॉस बनाने की रेसिपी
घरों में ज्यादातर सामग्री आसानी से मिल जाती है। अब जब ये सारे सामान घर में मौजूद हों तो अलग से पिज्जा सॉस के पीछे पैसे खर्च करने की जरूरत नही हैं। इसे बनाकर आप फ्रिज में कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकती हैं। क्योंकि आप घर वाले पिज्जा सॉस का तीखापन बच्चों के टेस्ट के हिसाब से बैलेंस भी कर सकती हैं।
- सबसे पहले बटर का एक बड़ा पीस लेकर पैन में गर्म करें।
- उसमे बारीक कटे हुए लहसुन को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- अब सारे लहसुन को छन्नी से छानकर अलग कर लें।
- ये बटर गार्लिक फ्लेवर का बनकर तैयार हो गया है। इसे आप ब्रेड पर लगाने के काम में ला सकती हैं।
- वहीं ब्राउन लहसुन को अलग रख लें।
- अब किसी बाउल में मात्रा के हिसाब से एक से दो चम्मच केचप लें। साथ ही एक चम्मच से दो चम्मच शेजवॉन चटनी भी लें।
- एक चम्मच मेयोनीज डालें और साथ में ब्राउन लहसुन को डाल दें।
- चिली फ्लेक्स और पिज्जा सिजनिंग को आधा-आधा चम्मच डालकर मिक्स करें।
- साथ में थोड़ी सी बारीक कटी हरी धनिया भी डाल दें।
- सारी चीजों को मिक्स कर लें तो बस घर में ही तैयार हो जाएगा पिज्जा सॉस। इसे खरीदने के लिए आपको अलग से 150-250 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- तो अगली बार जब भी पिज्जा या पास्ता बनाना हो तो सिंपल घर में रखें इन सारी इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर सॉस तैयार कर लें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


