रमजान में इफ्तार की पार्टी दे रहीं तो टेबल सजाने में काम आएंगे ये डेकोरेटिव आइडियाज
Ramadan special iftar table decor ideas: रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के साथ इफ्तार की दावत देना बहुत कॉमन है। अगर आपने भी घर में दोस्तों और परिवारजनों को बुलाया है तो इफ्तार वाली टेबल को इन सुंदर तरीकों से सजाएं। ये डेकोरेटिव आइडियाज आएंगे काम।

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। साथ ही खुदा की इबादत और रोजे के दिन भी चालू हो चुके हैं। सहरी के बाद दोस्तों, परिवारजनों और रिश्तेदारों के साथ इफ्तारी करने और रोजा खोलने का सिलसिला भी पूरे महीने रहेगा। अब अगर अपने घर में इफ्तार की दावत देने वाली हैं तो पकवानों के साथ घर की सजावट का भी खास ध्यान रखना होता है। खासतौर पर जिस टेबल पर सब बैठकर रोजा खोलते हैं और इफ्तारी करते हैं। उसकी सजावट बेहद खास रखी जाती है। तो अपने मेहमानों को हुनर और पाक कला से इंप्रेस करना है तो इफ्तारी टेबल सजाने के ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
इफ्तार टेबल डेकोर आइडियाज
टेबल क्लॉथ हो खास
इफ्तारी के लिए लोगों की संख्या के हिसाब से टेबल को सजाएं। अगर एक बड़ी टेबल नहीं तो आप दो टेबल को साथ में रखकर भी ज्वाइंट कर सकते हैं। ऊपर से खूबसूरत जरी या कलर के टेबल क्लॉथ को बिछाएं। जिससे दो टेबल के ज्वाइंट ना दिखें।
कलर थीम का रखें ख्याल
जब भी पार्टी का डेकोरेशन कर रहीं हो तो कलर थीम का खास ध्यान रखें। एक या दो कंट्रास्ट कलर को थीम में चुनें। जैसे सफेद या फिर सफेद के साथ गोल्डन कलर चुनें। या फिर ग्रीन के शेड्स को डेकोरेशन के लिए चुनें।
कटलरी हो स्पेशल
इफ्तार की दावत को स्पेशल बनाना है तो कटलरी पर फोकस करें। दावत के लिए थीम से मैच करती कटलरी का यूज करें। अगर एक तरह की कटलरी कम पड़ रही है तो आप स्मार्ट तरीके से दो कंट्रास्ट कलर की कटलरी को यूज करें। जो दिखने में खूबसूरत लगें।
कुछ हैंडमेड लैंप शेड्स सजाएं
टेबल के बीच में खास तरह के डेकोरेटिव लैंप शेड्स को जरूर सजाएं। आप चाहें तो DIY हैक से बने लैंप को भी सजा सकती हैं। जिससे आपकी क्रिएटिविटी भी दिखेगी और टेबल भी खूबसूरत लगेगी। इन लैंप के बीच में कैंडल जलाएं।
कांच की गिलास में फूल
आपके पास फूलदान नहीं तो स्मार्ट तरीके से पूरी टेबल पर तीन से चार या बड़ी टेबल पर पांच से छह बड़े साइज के ट्रांसपैरेंट गिलास में फ्रेश फ्लावर को रखें। इनकी महक आपकी दावत को खास बनाएगी।
चांद और तारों की सजावट
टेबल पर आप ईद के चांद के रिप्लिका को भी बनाकर रख सकती हैं। इसे आप घर में ही क्रिएटिव तरीके से कार्डबोर्ड या थर्माकोल से बनाकर रेडी कर सकती हैं। टेबल पर इस तरह की हल्की-फुल्की सजावट ब्यूटीफुल दिखेगी। सजावट में ध्यान रहे कि टेबल इतनी ज्यादा ना भरी हो कि खाने और पीने की चीजों को रखने की जगह कम पड़ जाए। क्लटर फ्री और चुनिंदा शो पीस के साथ ही टेबल को डेकोरेट करें। तभी पूरा लुक दिखने में खूबसूरत लगेगा। टेबल सजाने के साथ ही कमरे की सजावट पर भी फोकस करें और कुछ खास तरीके से सजावट करें। या फिर कमरे में केवल थीम बेस्ड कलर के पर्दे, सोफा कवर, कुशन कवर और कार्पेट को रखें। जिससे घर ज्यादा भरा-भरा या हैवी फील ना हो।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


