झाड़ू पर मोजा क्यों पहना रहे लोग? आपका घंटों का काम मिनटों में करेगा ये वायरल हैक!
Cleaning Hack: घर की क्लीनिंग को आसान बनाने के लिए झाड़ू पर मोजे पहनाने वाली ये ट्रिक आप एक बार जरूर कर के देखें। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे ये आपकी सफाई में मदद कर सकती हैं।

घर के कामों में साफ-सफाई का काम ही सबसे ज्यादा टाइम कंज्यूमिंग और थका देने वाला होता है। फिर भी घर की पूरी सफाई ठीक से नहीं हो पाती। कोई ना कोई कोना तो गंदा बच ही जाता है। ऐसे में छोटे-छोटे हैक काफी मदद करते हैं। खासकर सोशल मीडिया पर तो ऐसे अटपटे से हैक मिल जाते हैं, जो काम को काफी ज्यादा आसान बना देते हैं। ऐसा ही एक क्लीनिंग हैक लोग ट्राई कर रहे हैं, जिसमें झाड़ू को पुराना मोजा पहनाने से घंटो का काम मिनटों में होने का दावा किया जा रहा है। सुनने में ये वाकई अजीब है, लेकिन एक बार आप भी इसके फायदे जान लेंगे तो एक बार जरूर ट्राई कर के देखेंगे। तो चलिए इस वायरल क्लीनिंग हैक के बारे में विस्तार से जानते हैं-
क्या है झाड़ू पर मोजा पहनाने की वायरल ट्रिक?
घर की साफ-सफाई को आसान बनाने के लिए झाड़ू पर मोजा पहनाने की ये ट्रिक काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इसके लिए कोई भी पुराना कॉटन का मोजा लें और उसे झाड़ू के आगे वाले हिस्से पर अच्छी तरह चढ़ा दें। धीरे-धीरे मोजे को झाड़ू पर चढ़ाएं ताकि वो अच्छी तरह फिट हो जाए। अब किसी रबर बैंड या कपड़े से बांधकर मोजे को झाड़ू पर अच्छी तरह सिक्योर कर दें, ताकि वो बाहर ना निकले। आपका क्लीनिंग टूल बनकर तैयार है। आइए अब जानते हैं इससे आप घर के कौन-कौन से हिस्सों की सफाई कर सकते हैं।
घर के किन हिस्सों की सफाई में काम आती है ये ट्रिक?
घर के ऐसे कई हिस्से होते हैं, जहां पोछा नहीं लग पाता है। जैसे- बेड, अलमारी, फ्रिज और सोफे जैसे किसी भी भारी फर्नीचर नीचे। ऐसे जगहों पर हाथ आसानी से नहीं पहुंच पाता है, लेकिन झाड़ू पर लगा मोजा आसानी से पहुंच जाता है और बारीक से बारीक धूल को भी साफ कर देता है।
इस क्लीनिंग टूल को इस्तेमाल कैसे करना है?
जब भी आपको ऐसे हिस्सों की सफाई करनी हो, तो सबसे पहले मोजे को हल्का सा गीला कर लें। बहुत ज्यादा नहीं करना है, बस थोड़े से पानी के छींटे मार लें। टेंशन बिल्कुल ना लें, आपकी झाड़ू खराब नहीं होगी। अब इससे बेड के नीचे, सोफे के नीचे और अलमारी के नीचे के हिस्सों की सफाई करें। झाड़ू पर लगा हुआ मोजा धूल-मिट्टी, बाल, और बारीक कचरे को अपनी तरफ खींच लेता है, जिससे सफाई बेहद आसान हो जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
अच्छे रिजल्ट के लिए कोई भी साफ और सूती कॉटन का मोज इस्तेमाल करें। सफाई पूरी होने के बाद साफ करना बहुत जरूरी होता है, वरना और गंदगी फैल सकती है। बाकी ये क्लीनिंग ट्रिक काफी इफेक्टिव हो सकती है। इसके लिए आपको अलग से टूल्स लाने की जरूरत नहीं होगी और सफाई का काम काफी आसान हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


