95% पैरेंट्स करते हैं ये 5 गलतियां, तभी उनकी कोई बात नहीं मानते बच्चे!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई बार पैरेंट्स को लगता है कि बच्चे उनकी कोई बात नहीं मानते, इसमें गलती बच्चे की ही है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो कई बार पैरेंट्स ही जिम्मेदार होते हैं, जिस वजह से बच्चा उनकी एक बात नहीं मानता।

Parenting Mistakes to Avoid

बच्चों को बार-बार समझाने के बाद भी जब वो हमारी बात नहीं मानते, तो अक्सर हमें लगता है कि गलती बच्चे की है। लेकिन कई बार असली वजह हमारी पेरेंटिंग का तरीका होता है। अगर घर में हर छोटी बात पर डांटना, गुस्सा करना या बिना समझाए नियम बनाना आदत बन जाए, तो बच्चे धीरे-धीरे सुनना कम कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि थोड़े-से बदलाव करके आप अपने बच्चे के साथ बेहतर रिश्ता बना सकते हैं और उसे बिना डांटे भी सही बात समझा सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और काम के तरीके जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को प्यार और समझदारी के साथ सही दिशा दे सकते हैं।

नियम बनाएं, लेकिन उन्हें साफ और आसान रखें

बच्चों को अनुशासन सिखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि घर के नियम पहले से तय हों। सोने का समय, उठने का समय, पढ़ाई और खेलने का समय जितना हो सके तय रखें। जब नियम साफ होते हैं, तो बच्चों को समझ आता है कि उनसे क्या उम्मीद की जा रही है। सिर्फ नियम बनाना ही काफी नहीं है। बच्चे को यह भी बताएं कि ये नियम क्यों जरूरी हैं। अगर वह किसी बात का कारण समझेगा, तो उसे मानने की संभावना भी बढ़ जाएगी। नियम थोपने की बजाय उन्हें प्यार से समझाने की आदत बनाएं।

पहले खुद वैसा करें, जैसा बच्चे से चाहते हैं

बच्चे सबसे ज्यादा अपने पेरेंट्स को देखकर सीखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा शांत रहे और दूसरों से अच्छे से बात करे, तो सबसे पहले आपको भी वैसा ही व्यवहार करना होगा। हर बात पर गुस्सा करने या ऊंची आवाज में बोलने से बच्चा भी वही तरीका अपनाने लगता है। इसलिए अपनी बात हमेशा शांत और सम्मान के साथ रखें। जब आप खुद अच्छा उदाहरण बनेंगे, तो बच्चा भी धीरे-धीरे उसी रास्ते पर चलेगा।

अच्छे काम की तारीफ करना न भूलें

अक्सर पेरेंट्स सिर्फ तब ध्यान देते हैं, जब बच्चा गलती करता है। लेकिन जब वह कोई अच्छा काम करे, तो उसकी तारीफ जरूर करें। एक छोटी-सी "शाबाश", एक मुस्कान या प्यार से कही गई अच्छी बात बच्चे को बहुत खुशी देती है। ऐसी सराहना बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाती है। उसे लगता है कि उसके अच्छे काम की कद्र हो रही है। इससे वह आगे भी अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करता है।

सजा देने की बजाय परिणाम समझाएं

हर गलती पर डांटना या सजा देना हमेशा सही तरीका नहीं होता। कोशिश करें कि बच्चा अपने काम का सही परिणाम समझे। इससे उसमें जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। मान लीजिए बच्चा अपने खिलौने नहीं समेटता। ऐसे में डांटने की बजाय उसे समझाएं कि अगर खिलौने नहीं समेटे जाएंगे, तो अगले दिन खेलने का समय थोड़ा कम होगा। इस तरह बच्चा अपने काम और उसके परिणाम के बीच का संबंध समझने लगता है।

बच्चों को छोटे-छोटे ऑप्शन दें

बच्चों को हर बात में आदेश देने की बजाय उन्हें कुछ आसान ऑप्शन देना शुरू करें। जैसे आप पूछ सकते हैं, "पहले होमवर्क करोगे या पहले थोड़ा खेलोगे?" इससे बच्चे को लगता है कि उसकी राय भी मायने रखती है। जब बच्चा खुद कोई विकल्प चुनता है, तो वह उस फैसले की जिम्मेदारी भी ज्यादा अच्छे से निभाता है। यही आदत आगे चलकर उसे सही निर्णय लेने में भी मदद करती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।