स्कूल जाते समय रोता है बच्चा? जानें 4 बड़ी वजहें और उसे चुप कराने के आसान तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आपका बच्चा स्कूल जाते समय रोज रोता है, तो इसे जिद समझकर डांटने के बजाय उसके मन की बात समझने की कोशिश करें। चलिए बताते हैं स्कूल जाते समय बच्चे क्यों रोते हैं और उन्हें प्यार से कैसे स्कूल भेजें?

why children cry while going to school
स्कूल जाते समय रोता है बच्चा? जानें 4 बड़ी वजहें

कई बच्चे स्कूल जाते समय रोते हैं, ऐसे में पेरेंट्स का मन भी दुखी हो जाता है। साथ ही कुछ पेरेंट्स बच्चों को डांटने या मारने लगते हैं और जबरन स्कूल भेज देते हैं। लेकिन कई बार बच्चे स्कूल जाने से इसलिए रोते हैं क्योंकि उन्हें घर, मां से दूर होने, नए माहौल या किसी बात का डर सताता है। ऐसे में डांटने या जबरदस्ती करने के बजाय उसके व्यवहार के पीछे की वजह समझना जरूरी है। आइए जानते हैं बच्चों के स्कूल जाते समय रोने के 4 आम कारण और उन्हें प्यार से शांत कराने के आसान तरीके।

स्कूल जाते समय बच्चें क्यों रोते हैं?

1. माता-पिता से दूर होने का डर

छोटे बच्चों को अपने माता-पिता के साथ रहना अच्छा लगता है। वे घर में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। ऐसे में जब उन्हें स्कूल में माता-पिता से दूर रहना पड़ता है, तो वे घबरा सकते हैं। इस वजह से बच्चा स्कूल जाते समय रोने लगता है। इसे सेपरेशन एंग्जायटी कहा जाता है। 3 साल तक के बच्चों के साथ ऐसा होता है।

2. स्कूल का नया माहौल

घर का माहौल बच्चे के लिए जाना-पहचाना होता है, लेकिन स्कूल में सब कुछ नया होता है। नई क्लास, नए टीचर, दूसरे बच्चे और अलग-अलग गतिविधियां उसे असहज कर सकती हैं। कई बार बच्चा इस नए माहौल में खुद को ढाल नहीं पाता और स्कूल जाने से बचने लगता है।

3. बच्चों के साथ घुलने-मिलने में परेशानी

हर बच्चा एक जैसा नहीं होता। कुछ बच्चे जल्दी दोस्त बना लेते हैं, जबकि कुछ को दूसरों के साथ घुलने-मिलने में समय लगता है। अगर बच्चा स्कूल में अकेला रहता है या दूसरे बच्चों के साथ खेलने में झिझकता है, तो उसका मन स्कूल जाने का नहीं करता। ऐसे में उसे धीरे-धीरे दूसरे बच्चों के साथ बातचीत और खेल में शामिल होने के लिए कहें।

4. स्कूल में किसी बात से डरना

कभी-कभी बच्चा स्कूल में किसी खास बात से परेशान हो सकता है। हो सकता है कि उसे टीचर से डर लगता हो, कोई बच्चा उसे परेशान करता हो या क्लास में कोई एक्टिविटी उसे पसंद न हो। कई बार छोटे बच्चे अपनी परेशानी ठीक से बता नहीं पाते। इसलिए जरूरी है कि माता-पिता प्यार से बच्चे से बात करें और उसकी परेशानी समझने की कोशिश करें।

स्कूल जाते समय बच्चा रोए तो पैरेंट्स अपनाएं ये 5 तरीके

1. बच्चे को प्यार से समझाएं

अगर बच्चा स्कूल जाने के नाम पर रो रहा है, तो उसे डांटने या डराने के बजाय प्यार से समझाएं। उसे बताएं कि स्कूल में वह खेल सकता है, नई चीजें सीख सकता है और नए दोस्त बना सकता है। उसकी बात भी ध्यान से सुनें, ताकि वह अपनी परेशानी खुलकर बता सके।

2. स्कूल जाने का रूटीन बनाएं

बच्चों को दिनचर्या में बदलाव करने में समय लगता है। इसलिए स्कूल जाने से पहले एक तय रूटीन बनाएं। बच्चे को समय पर सुलाएं, सुबह आराम से उठाएं और बिना जल्दबाजी के तैयार करें। इससे स्कूल जाने के समय होने वाली घबराहट कम हो सकती है।

3. स्कूल में छोड़ते समय लंबी विदाई न करें

कई बार माता-पिता बच्चे के रोने पर खुद भी इमोशनल हो जाते हैं और उसे काफी देर तक समझाते रहते हैं। इससे बच्चा और ज्यादा परेशान हो सकता है। स्कूल में छोड़ते समय उसे प्यार से गले लगाएं, भरोसा दिलाएं कि आप उसे लेने आएंगे और फिर टीचर के पास छोड़कर वापस आ जाएं। विदाई छोटी और सहज रखें।

4. टीचर से बात करें

अगर बच्चा रोज स्कूल में रोता है या दूसरे बच्चों के साथ नहीं खेलता, तो उसकी टीचर से बात करें। उनसे पूछें कि बच्चा क्लास में कैसा रहता है, किन खेलों में हिस्सा लेता है और क्या उसे किसी बात से परेशानी होती है। इससे बच्चे के व्यवहार को समझने में मदद मिल सकती है।

5. बच्चे की छोटी-छोटी कोशिशों की तारीफ करें

अगर बच्चा स्कूल में कुछ समय बिना रोए रहता है, किसी बच्चे के साथ खेलता है या कोई नई एक्टिविटी करता है, तो उसकी तारीफ करें। उसे बताएं कि आपने उसकी कोशिश देखी है। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कुछ हफ्तों में बच्चे अपने आप स्कूल के माहौल में ढल जाते हैं।

बच्चे को स्कूल भेजते समय इन बातों का रखें ध्यान

-बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से न करें।

-स्कूल जाने पर उसे डांटें या डराएं नहीं।

-बच्चे की परेशानी को छोटी बात समझकर नजरअंदाज न करें।

-स्कूल में उसके एक्सपीरियंस के बारे में रोज प्यार से बात करें।

-बच्चे को नए माहौल में ढलने के लिए समय दें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडहर दिन स्कूल जाते वक्त रोता है आपका बच्चा? ये 4 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार