डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रहीं तो ये 5 चीजें घर में छोड़ दें, नहीं तो होगी मुसीबत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डिलीवरी के वक्त महिलाएं जरूरी सामान बैग में रखती हैं लेकिन कुछ सामान घर पर छोड़ना भूल जाती हैं। डॉक्टर ने ऐसे ही 5 चीजों के बारे में बताया है जिन्हें अस्पताल में ट्रीटमेंट के वक्त भूलकर भी नहीं लाना चाहिए, जानें क्या हैं वो 5 चीजें….

pregnant lady bag pack
अस्पताल में डिलीवरी के लिए जा रहीं तो ये 5 चीजें बिल्कुल ना लें जाएं

महिलाएं डिलीवरी के लिए जब अस्पताल जाती हैं तो काफी सारी चीजें बैग में पैक करके ले जाती हैं। लेकिन जितनी चीजों को बैग में पैक करना होता है। वहीं कुछ चीजों को घर में ही छोड़ना पड़ता है। अक्सर जल्दीबाजी में इन सामान को वो साथ लेकर जाती हैं और फिर खोने का डर सताता रहता है। तो जब कभी भी नॉर्मल या फिर सिजेरियन डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रहीं तो इन्हें भूलकर भी ना साथ ले जाएं। गायनेकोलॉजिस्ट चांदनी सहगल ने 5 चीजों की लिस्ट शेयर की है। जिन्हें आपको भूलकर भी अस्पताल साथ लेकर नहीं जाना चाहिए।

हैवी ज्वैलरी

अस्पताल में आप नॉर्मल डिलीवरी के लिए जा रहीं या फिर सिजेरियन के लिए, दोनों ही कंडीशन में ज्वैलरी को घर में ही उतारकर जाएं। चूड़ी, कंगन, चेन, नेकलेस, ईयररिंग्स, अंगूठी, पायल इन सबको हमेशा घर पर ही उतार कर जाएं। खासतौर पर जब ये सोने-चांदी के हों तो इनके खोने का डर होता है। वहीं ऑपरेशन थियेटर में इन मेटल्स की वजह से मरीज को परेशान भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर का कहना है कि ज्वैलरी को हमेशा घर में ही उतारकर अस्पताल जाना चाहिए।

नेल पॉलिश और जेल नेल्स

डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही हैं तो हाथों से नेलपॉलिश की मोटी लेयर को छुड़ाकर जाएं और अगर नेल आर्ट, जेल नेल्स लगवा रखे हैं तो उन्हें जरूर से उतारकर ही अस्पताल में जाएं। इमरजेंसी में और रेगुलर चेकअप में मरीज की पल्स जरूर चेक की जाती है। ऐसे में लंबे नेल्स और उन पर लगी मोटी नेलपॉलिश की लेयर सही पल्स रेट को नहीं गिनने देती। इसलिए डॉक्टर हमेशा नाखून और उंगलियों को साफ-सुथरा और बगैर नेलपॉलिश का रखने की सलाह देते हैं।

हैवी मेकअप

जब भी डिलीवरी के लिए या फिर किसी भी ट्रीटमेंट जिसमे ऑपरेशन वगैरह शामिल हो, अस्पताल जाएं तो मेकअप करके नहीं जाना चाहिए। मेकअप की लेयर स्किन के ओरिजनल कलर को छिपा देती है और डॉक्टर हमेशा ओरिजनल स्किन देखते हैं। इसलिए हैवी मेकअप को अस्पताल में नहीं करना चाहिए।

कॉन्टेक्ट लेंस

इमरजेंसी में सर्जरी के लिए कॉन्टेक्ट लेंस को रिमूव करना होता है। वहीं नॉर्मल डिलीवरी के दौरान भी कॉन्टेक्ट लेंस को यूज ना करें क्योंकि दर्द से कई बार आंसू निकलते हैं। अगर आप लेंस लगाती हैं तो जब अस्पताल जा रही हों डिलीवरी के लिए तो चश्मा लगाकर जाएं। जिससे किसी भी तरह की आंखों से जुड़ी परेशानी ना हो।

कोई भी महंगे कीमती सामान

डिलीवरी के लिए बैग पैक कर रही हैं तो केवल वहीं सामान बैग में रखें जिनकी जरूरत हो और वो भी बिल्कुल साधारण किस्म के। किसी भी तरह के कीमती सामान को अस्पताल भूलकर भी ना लाएं। जिससे पूरा फोकस केवल ट्रीटमेंट और मरीज पर हो, ना कि आपके कीमती सामान पर।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडअस्पताल जा रहीं तो ये 5 चीजें साथ में भूलकर भी ना ले जाएं, नहीं तो होगी आफत