
बच्चे को प्ले स्कूल भेजने की सही उम्र क्या है, ज्यादातर पैरेंट्स करते हैं ये गलती
बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होता है स्कूल। लेकिन बच्चे को किस उम्र में प्ले स्कूल भेजना चाहिए, इसे लेकर ज्यादातर पैरेंट्स कन्फ्यूज रहते हैं। चलिए आपको सही उम्र और इसके फायदों के बारे में बताते हैं।
बच्चे को लेकर ज्यादातर पैरेंट्स के मन में कई सवाल होते हैं, जिसमें सबसे अहम होता है उसे स्कूल में कब डालें। कुछ वर्किंग पैरेंट्स बच्चे को स्कूल भेजने की जल्दी में रहते हैं, जिससे बच्चा सीखें और उन्हें भी थोड़ा समय मिल सकें। ज्यादातर पैरेंट्स बच्चे को पढ़ाने और सिखाने के चक्कर में जल्दबाजी कर देते हैं और स्कूल में दाखिला करा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बच्चे को स्कूल में डालने की सही उम्र क्या होती है। अक्सर लोग इसे लेकर कन्फ्यूज रहते हैं और किसी और के बच्चे को स्कूल जाते देख अपने बच्चे को भी भेजने लगते हैं।
सही उम्र क्या है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे को स्कूल भेजने की सही उम्र 2 से 3 साल के बीच मानी जाती है। लेकिन हर बच्चे का विकास अलग होता है, ऐसे में आपको अपने हिसाब से सही समय चुनना चाहिए। बच्चा सही से बोलने लगे, खाने-पीने लगे, टॉयलेट बताने लगे तभी उसे स्कूल भेजना चाहिए। ऐसे में वह सेफ रह सकता है, वरना स्कूल में वह परेशान और अनसेफ फील करेगा। ढाई से 3 साल की उम्र प्ले स्कूल में डालने की सबसे सही उम्र मानी जाती है। इस उम्र में बच्चों का तेजी से विकास होता है और वो जल्दी सीखते हैं।
पैरेंट्स करते हैं ये गलती
वैसे तो आजकल प्री-स्कूल या प्ले स्कूल में एडमिशन दिलाने का फैशन हो चुका है, लेकिन कुछ पैरेंट्स बच्चे को कम उम्र में ही ज्यादा तेज बनाने के चक्कर में सीधा नर्सरी में एडमिशन दिला देते हैं। ये गलत है। प्ले स्कूल में जाने से बच्चे का अलग विकास होगा और वह कई चीजें सीखेगा। सीधा नर्सरी में भेजना उसके दिमाग के लिए अच्छा नहीं होगा।
प्ले स्कूल के फायदे
जो बच्चे एक दूसरे से कम घुलते-मिलते हैं, उन्हें बच्चों के साथ घुलने-मिलने में आसानी होती है। उनका सामाजिक विकास तेजी से होता है और कम बोलने वाले बच्चे भी बोलना सीख लेते हैं। खेलकूद के साथ पढ़ाई और सीखने में भी मन लगता है। हर पैरेंट्स को सही उम्र में बच्चे को स्कूल भेजना चाहिए और उसकी हर एक्टिविटी पर नजर भी रखनी चाहिए। इससे आप बच्चे की ग्रोथ को सही तरीके से समझ पाएंगे। बच्चे को टीचर का नाम लेकर डराए नहीं, इससे बच्चा स्कूल जाने में रोएगा।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




