Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडunique baby names list beautiful baby boy names inspired from rigveda with meaning in hindi

Baby Names: बच्चे की लाइफ में भर देना चाहते हैं खुशी और समृद्धि, रखें ऋग्‍वेद से जुड़े ये प्‍यारे और यूनिक नाम

Baby Names Inspired From Rigveda: वेदों में हिंदू धर्म का ज्ञान और महत्‍व छिपा हुआ है, ऐसे में अपने बेटे की लाइफ को खुशी और समृद्धि से भरने के लिए आप ऋग्वेद से प्रेरित ये बेबी नेम्स रख सकते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 Dec 2024 07:56 AM
share Share
Follow Us on

हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि बच्चे के नाम का उसके व्यक्तित्व और जीवन पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपने बेटे के लिए ऋग्वेद से प्रेरित नामों में से कोई प्यारा, यूनिक और अर्थपूर्ण नाम रखना चाहते हैं तो ये बेबी नेम लिस्ट आपके काम आ सकती है। वेदों में हिंदू धर्म का ज्ञान और महत्‍व छिपा हुआ है, ऐसे में अपने बेटे की लाइफ को खुशी और समृद्धि से भरने के लिए आप ऋग्वेद से प्रेरित ये बेबी नेम्स रख सकते हैं।

ऋग्वेद से प्रेरित बेबी बॉय नेम्स

आरव- इस नाम का अर्थ तेज आवाज या फिर तूफान होता है।

आद्या- आद्या नाम भगवान शिव से प्रेरित है।

जाहनव- यह नाम एक हिंदू ऋषि के नाम से प्रेरित है।

निमित- निमित नाम का अर्थ भाग्‍य या निश्चित होता है। यह नाम संस्‍कृ‍त साहित्‍य से लिया गया है।

हेमंत-इस नाम का अर्थ सोना और शरद ऋतु की शुरुआत को दर्शाता है।

रक्षित- लड़कों को दिया जाने वाला ये नाम रक्षित वेदों से लिया गया है। इस प्राचीन संस्‍कृत शब्‍द का अर्थ है संरक्षित।

अनघ- अनघ नाम की उत्‍पत्ति संस्‍कृत भाषा से हुई है और इस नाम का अर्थ होता है पाप और दोष रहित।

आयुष- इस नाम का अर्थ होता है अमर रहो, जीते रहो और खुश रहो।

विराज- विराज नाम संस्कृत मूल का एक हिंदू नाम है जिसका अर्थ है 'राजा जैसा' या 'शाही'। यह संस्कृत शब्द 'वर' से लिया गया है जिसका अर्थ है 'नायक' और 'राज' मतलब 'राजा'। विराज नाम का प्रयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है।

दक्ष- संस्कृत में दक्ष का अर्थ 'सक्षम' होता है।

करुण- करुण नाम का अर्थ करुणा, दया, कोमलता और नम्रता होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बेटे का स्‍वभाव नम्रता और करुणा से भरा हुआ रहे तो आप उसे यह नाम दे सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें