
सावन में बेटे को दें भगवान शिव के टॉप 10 नाम, देखें यूनिक बेबी नेम लिस्ट
संक्षेप: List Of Lord Shiva Names For Baby Boy: पहले के लोग बच्चों का नाम रखते समय बिना उसका मतलब जानें कोई भी अंग्रेजी या मॉर्डन नाम पंसद कर लिया करते थे। लेकिन समय के साथ बदलती मानसिकता की वजह से आज पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम तलाशते हैं जो मॉडर्न लगने के साथ संस्कारों से भी जुड़े हुए हो।
भोलेबाबा के भक्तों के लिए सावन का महीना खास महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त पर रक्षाबंधन के साथ खत्म होगा। अगर आप खुद को भोलेबाबा का भक्त मानते हैं और चाहते हैं कि आपके नवजात शिशु पर भी उनका आशीष हमेशा बना रहे, तो उसे भोलेबाबा के ये यूनिक नाम दे सकते हैं। ये लेटेस्ट हिंदू बेबी बॉय नेम लिस्ट ना सिर्फ यूनिक बेबी नेम से भरी हुई है बल्कि हर नाम के साथ उसका मतलब भी बताती है। जिससे आप अपने बच्चे के लिए कोई नाम पसंद करते समय सिर्फ नाम ही नहीं उसका मतलब भी जान सकें।
भगवान शिव के टॉप 10 नाम, बेटे के लिए रहेंगे परफेक्ट
शिवम
भगवान शिव का एक नाम शिवम भी है। यह नाम पवित्रता, कल्याण और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
रुद्र
ज्यादातर माएं अपने बेटों के लिए भगवान शिव का यह शक्तिशाली और प्रभावी नाम रुद्र रखना पसंद करती हैं। इस नमा का अर्थ है 'दुखों का नाश करने वाला'।
नील
भोलेबाबा के भक्त उन्हें नीलकंठ के नाम से भी जानते हैं। इस नाम का मतलब नीले गले वाला होता है। बता दें, भगवान शिव ने संसार के कल्याण के लिए कालकूट नामक हलाहल विष को पीकर अपने कंठ में उसे धारण किया था। जिसकी वजह से उनका कंठ नीला पड़ गया था। आप अपने बेटे के लिए नील नाम पसंद कर सकती हैं।
रुद्रांश- भगवान शिव का अंश
अनंत - जिसका कोई अंत ना हो
वृषांक - वृषांक भगवान शिव का ही एक और यूनिक नाम है। आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।
एकाक्ष- भगवान शिव के तीन नेत्र थे, जिसमें से उनकी एक आंख सदैव बंद रहती हैं और उनके क्रुद्ध होने पर ही खुलती है। बेटे के लिए भोले बाबा का ये नाम आधुनिक भी है और यूनिक भी।
चंद्रेश- महादेव के सिर पर चंद्रमा हैं और चंद्रमा के भगवान को चंद्रेश कहते हैं। आप ये नाम बेटे के लिए पसंद कर सकते हैं।
कपर्दी-भगवान शिव के इस नाम का मतलब होता है जटाजूट धारण करने वाला।
मृत्युंजय- मृत्यु को जीतने वाला

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




