डियर पैरेंट्स! बच्चे का दिमाग 3 गुना तेज करना है? तो आज ही शुरू करें ये 3 काम

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Parenting Tips: बच्चों को इंटेलिजेंट बनाने में सिर्फ पढ़ाई का ही रोल नहीं होता। बल्कि एक मैच्योर पैरेंटिंग भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। पेरेंटिंग एक्सपर्ट ने ऐसी ही 3 बातों के बारे में बताया है, जो बच्चे को स्मार्ट और कॉन्फिडेंट बनाने में मदद करती हैं।

डियर पैरेंट्स! बच्चे का दिमाग 3 गुना तेज करना है? तो आज ही शुरू करें ये 3 काम

सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा समझदार बने, तेजी से सीखे और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़े। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि बच्चों का दिमाग सिर्फ पढ़ाई से तेज नहीं होता, बल्कि घर का माहौल और पेरेंट्स का व्यवहार भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। पेरेंटिंग कोच रेनू गिरधर ने ऐसे तीन आसान तरीके बताए हैं, जिन्हें अगर पेरेंट्स अपने डेली रूटीन की आदत में शामिल कर लें तो बच्चे की सोचने-समझने की क्षमता बाकी बच्चों के मुकाबले में बेहतर हो सकती है। आइए विस्तार में जानते हैं।

बच्चे के हर सवाल का तुरंत जवाब देने की आदत बदलें

पेरेंटिंग कोच कहती हैं कि जब बच्चा कोई सवाल पूछे तो तुरंत उसका जवाब देने के बजाय उसे खुद सोचने का मौका दीजिए। बच्चे से कहिए कि पहले वह बताए कि उसे क्या लगता है या उसे इस बारे में कितना पता है। ऐसा करने से बच्चा सिर्फ जवाब याद नहीं करता, बल्कि सोचने की कोशिश करता है। धीरे-धीरे उसकी समझने और तर्क लगाने की क्षमता मजबूत होती है। कई बार बच्चे अपने तरीके से जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं और यही आदत उनके दिमाग को एक्टिव बनाती है। अगर पेरेंट्स हर बात का जवाब तुरंत दे देंगे तो बच्चा खुद सोचने की आदत कम विकसित कर पाएगा। इसलिए बच्चों को सोचने का समय देना बहुत जरूरी है।

रोज सिर्फ 10 मिनट बच्चे से दिल से बात करें

आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल और टीवी में इतने व्यस्त रहते हैं कि बच्चों को पूरा ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन अगर आप रोज सिर्फ 10 मिनट भी बच्चे के साथ बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के बिताते हैं तो इसका बहुत अच्छा असर पड़ता है। जब बच्चे से बात करें तो उस समय मोबाइल दूर रखें, टीवी बंद रखें और किसी दूसरे काम में ध्यान न लगाएं। बच्चे की बात ध्यान से सुनिए और उसे फील कराइए कि उसकी बातें आपके लिए जरूरी हैं। जब बच्चे को लगता है कि उसके पेरेंट्स उसकी बातों में दिलचस्पी ले रहे हैं तो उसका कॉन्फिडेंस बढ़ता है। साथ ही वह खुलकर अपनी बातें शेयर करना सीखता है। यही आदत उसकी याद रखने की कैपेसिटी और मेंटल डेवलप में मदद करती है।

बच्चों की रोज तारीफ करना बहुत जरूरी है

कई बार पेरेंट्स बच्चों की गलतियों पर तो तुरंत ध्यान देते हैं, लेकिन उनकी अच्छी बातों की तारीफ करना भूल जाते हैं। पेरेंटिंग कोच का मानना है कि रोज किसी ना किसी बात के लिए बच्चे की सराहना जरूर की जानी चाहिए। अगर बच्चा किसी काम में मेहनत करता है, नई चीज सीखने की कोशिश करता है या अच्छा व्यवहार दिखाता है, तो उसकी तारीफ जरूर करें। आप उससे कह सकते हैं कि तुमने बहुत अच्छा ट्राई किया या तुम्हारी मेहनत अच्छी लगी। ऐसे पॉजिटिव शब्द बच्चों को अंदर से खुश करते हैं। इससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे भी अच्छा करने की कोशिश करते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।