
बच्चों के लिए चीनी या गुड़, दोनों में से क्या ज्यादा हेल्दी है? जानें पीडियाट्रिशियन की सलाह
Sugar vs Jaggery for Kids: चीनी और गुड़ के बीच क्या ज्यादा हेल्दी है, ये अक्सर पैरेंट्स को कन्फ्यूज करता है। पीडियाट्रिशियन डॉ रवि मालिक ने इसी बारे में विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं।
छोटे बच्चों की डाइट में मीठा कैसे एड करना है, ये सवाल अक्सर पैरेंट्स को कन्फ्यूज करता है। खासतौर से चीनी और गुड़ के बीच क्या ज्यादा हेल्दी है, ये सवाल तो बना ही रहता है। कई पैरेंट्स बच्चों का दूध मीठा करने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। कुछ का मानना होता है कि गुड़ हेल्दी है, इसलिए इसे बच्चे को कितनी भी मात्रा में दे सकते हैं। वहीं सवाल ये भी है कि क्या चीनी बिल्कुल ही बंद कर देनी चाहिए। कुल मिलाकर कन्फ्यूजन काफी सारी है, जिसका जवाब एक्सपर्ट से जानने की जरूरत है। जाने-माने पीडियाट्रिशियन डॉ रवि मालिक ने इसी बारे में एक डिटेल्ड वीडियो साझा किया है, जो आपकी सारी कंफ्यूजन को दूर कर देगा। आइए जानते हैं।
चीनी और गुड़ में क्या ज्यादा हेल्दी है?
डॉ रवि कहते हैं कि गुड़ और चीनी दोनों ही सेम फैमिली से आते हैं और दोनों ही नुकसानदायक हैं। कई पैरेंट्स को लगता है कि गुड़ हेल्दी है, इसलिए इसे किसी भी मात्रा में बच्चों को दिया जा सकता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इन दोनों में ही कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है और शरीर के लिए ये नुकसानदायक होते हैं। इसलिए हमेशा कम मात्रा में ही बच्चे को चीनी या गुड़ देने चाहिए।
गुड़ हल्का सा फायदेमंद हो सकता है
डॉक्टर कहते हैं कि अगर दोनों में तुलना करनी ही है तो गुड़ को हल्का सा फायदेमंद कहा जा सकता है। क्योंकि गुड़ में थोड़े बहुत मिनरल्स जैसे आयरन और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं, जो बच्चे की ग्रोथ में मदद करते हैं। लेकिन ध्यान रहे ये एकदम ना के बराबर होते हैं इसलिए गुड़ को ज्यादा हेल्दी कहना सही नहीं है। डॉक्टर कहते हैं कि गुड़ और चीनी दोनों में उतना ही फर्क है जितना सिगरेट और सिगार में, यानी दोनों की नुकसानदायक हैं।
इस उम्र से कम बच्चों को भूलकर भी ना दें
पीडियाट्रिशियन सलाह देते हैं कि दो साल से कम उम्र के बच्चे को गुड़ या चीनी बिल्कुल भी नहीं देने चाहिए। ये उनकी हेल्थ और ग्रोथ पर पर काफी नेगेटिव असर डाल सकते हैं। दो साल के बाद आप बच्चे को गुड़ या चीनी दे सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे इनकी मात्रा जितनी कम से कम रखी जा सके उतनी रखने की कोशिश करें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




