फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल पेरेंट्स गाइडप्रेगनेंसी में किशमिश खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, जानें कितनी मात्रा में खाना सही

प्रेगनेंसी में किशमिश खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, जानें कितनी मात्रा में खाना सही

Health Benefits Of Eating Raisins During Pregnancy: सेहत के लिए किशमिश के फायदों को देखते हुए कई बार प्रेगनेंट महिलाओं को किशमिश खाने की सलाह भी दी जाती है। बात अगर किशमिश में मौजूद पोषक तत्वों की करे

प्रेगनेंसी में किशमिश खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, जानें कितनी मात्रा में खाना सही
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 20 Sep 2023 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

Health Benefits Of Eating Raisins During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस समय गर्भवती महिला जो कुछ खाती-पीती है, उसका सीधा असर उसके गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता है। यही वजह है कि सेहत के लिए किशमिश के फायदों को देखते हुए कई बार प्रेगनेंट महिलाओं को किशमिश खाने की सलाह भी दी जाती है। बात अगर किशमिश में मौजूद पोषक तत्वों की करें तो इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो गर्भवती महिला को ही नहीं गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत को भी कई फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कैसे- 

प्रेगनेंसी के दौरान किशमिश खाने के फायदे- 
एनीमिया से बचाव-

गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से गर्भावस्था में महिला के शरीर को काफी मात्रा में आयरन की जरुरत होती है, लेकिन शरीर इसकी पूर्ति नहीं कर पाता। जिसकी वजह से आयरन की कमी होने से महिला को एनीमिया हो सकता है। शरीर में खून की कमी गर्भवती मां और गर्भ में पल रहे उसके शिशु, दोनों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे में एनीमिया की शिकायत दूर करके शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में किशमिश मदद कर सकती है। किशमिश में मौजूद आयरन की मात्रा शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती है।

थकान और कमजोरी से रखें दूर-
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को थकान और कमजोरी महसूस होना सामान्य बात है। शरीर में सुस्ती, आलस या एनर्जी कम होने महसूस होने पर गर्भवती महिलाएं किशमिश का सेवन कर सकती हैं। किशमिश में मौजूद विटामिन, मिनरल और प्रोटीन जैसे तत्व एनर्जी बूस्टर की तरह काम करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कब्ज से राहत-
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कब्ज का होना, एक सामान्य समस्या है। ऐसे में किशमिश का सेवन प्रेगनेंट महिलाओं की कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। किशमिश फाइबर का अच्छा स्रोत होने के साथ लैक्सेटिव गुणों से भी भरपूर होता है। ये दोनों ही गुण कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान कैसे करें किशमिश का सेवन-एक घंटे के लिए ठंडे पानी में किशमिश भिगोएं और सोने से पहले इसे गर्म दूध के साथ खाएं। आप चाहे तो किशमिश का सेवन सीधे भी कर सकते हैं। इसके अलावा नाश्ते में अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ भी किशमिश को शामिल किया जा सकता है।

किन महिलाओं को नहीं करना चाहिए किशमिश का सेवन-
सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद पहले से डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को किशमिश नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी महिला को गर्भकालीन मधुमेह या सेहत से जुड़ी अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही किशमिश का सेवन करें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें