वर्किंग पेरेंट्स बच्चे के लिए मेड रखते समय रखें इन बातों का ध्यान, दुर्घटना से बचे रहेंगे

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Things to remember while hiring nanny: आजकल की बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुए एक अच्छी मेड मिलना थोड़ा मुश्किल काम लगने लगा है। अगर आपकी भी यही परेशानी है और आप अपने बच्चे के लिए कोई अच्छी मेड ढूंढ

वर्किंग पेरेंट्स बच्चे के लिए मेड रखते समय रखें इन बातों का ध्यान, दुर्घटना से बचे रहेंगे

Important Things To Check When Hiring a Maid: वर्किंग पेरेंट्स के लिए ऑफिस के साथ घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभलना थोड़ा मुश्किल काम होता है। ऑफिस और घर को संभालने के चक्कर में कई बार महिलाओं को अपनी नौकरी तक छोड़नी पड़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी मां अपने बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी भी अजनबी के हाथों में आसानी से नहीं देना चाहती है। हालांकि वर्किंग मदर का यह डर और परेशानी उस समय छूमंतर हो जाते हैं, जब उसके पास एक अच्छी मेड होती है। लेकिन आजकल की बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुए एक अच्छी मेड मिलना थोड़ा मुश्किल काम लगने लगा है। अगर आपकी भी यही परेशानी है और आप अपने बच्चे के लिए कोई अच्छी मेड ढूंढ रहे हैं तो उसे काम देने से पहले इन बातों का खास ख्याल रखें।

बच्चे के लिए मेड रखते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें-

जानकारी पूरी रखें-
बच्चे के लिए किसी भी मेड को काम पर रखने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। भले ही वह मेड आपके किसी जानने वाले व्यक्ति के रेफरेंस से आई हो। लोग अक्सर कामवाली को रखते समय यही गलती करते हैं कि किसी परिचित के द्वारा भेजी गई कामवाली के बारे में अच्छी तरह पूछताछ नहीं करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार भविष्य में परेशानी उठानी पड़ जाती हैं। नौकरानी को कम पर रखने से पहले उसके घर का पता, उसका आईडी कार्ड जैसी चीजें अपने पास रख लें।

बच्चे के साथ कैसा है नौकर का व्यवहार-
ज्यादातर सभी नौकर पहले कुछ दिन बच्चे के साथ अच्छा बिहेव करते हैं। लेकिन उसके वास्तविक स्वभाव को जानने के लिए आपको चाहिए कि आप कुछ दिन नौकर को काम समझाने के बहाने उसके साथ समय बिताएं। ऐसा करने से आपको उसके नेचर को समझने में मदद मिलेगी। ऐसा करना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि कई बार माता-पिता की अनुपस्थिति में नौकर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिससे बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

बच्चे से मांगे फीडबैक-
अगर आपका बच्चा बोल पाता है तो उससे उसके नौकर के प्रति फीडबैक जरूर प्राप्त करें। बच्चे से यह जानने की कोशिश करें कि नौकरानी बच्चे की ठीक तरह से देखभाल कर रही है या नहीं, उसका व्यवहार बच्चे के साथ सही है या नहीं और बच्चा नौकरानी के साथ सहज महसूस करता है या नहीं। यदि आपका बच्चा असहज है, तो अपने आराम के बारे में नहीं, बल्कि उसकी सेफ्टी के बारे में सोचकर फैसला लें।

नौकर पर रखें नजर-
हो सकता है मेड आपके सामने बच्चे के साथ अच्छा बिहेव करती हो लेकिन आपके घर से जाते ही उसका ध्यान अच्छी तरह ना रखती हो। अगर आपका बच्चा छोटा है और बोल नहीं पाता है तो नौकर पर नजर रखने के लिए घर में कैमरा लगवा सकते हैं। ऐसा करने से आप घर से दूर रहते हुए भी अपने नौकर पर पूरी नजर बनाए रख सकते हैं। 

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।