फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल पेरेंट्स गाइडबच्चे को वॉकर से चलना सिखा रहे तो जान लें ये तरीका कहां तक है सही

बच्चे को वॉकर से चलना सिखा रहे तो जान लें ये तरीका कहां तक है सही

Is It Safe To Use Baby Walker: बहुत सारे माता-पिता बच्चों के जरा से घुटने के बल चलने के फौरन बाद वॉकर में बैठा देते हैं। जिसकी वजह से उन्हें चलने और बैलेंस बनाना सीखने में काफी वक्त लग जाता है।

बच्चे को वॉकर से चलना सिखा रहे तो जान लें ये तरीका कहां तक है सही
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 23 Mar 2023 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चे के पैदा होने के साथ ही माता-पिता उसकी देखभाल और परवरिश में लग जाते हैं। बच्चा सही समय पर करवट लेने लगे, पलटने लगे और चलने लगे इसके लिए कई सारे जतन करते हैं और बच्चे को बेस्ट देते हैं। इसी कड़ी में बहुत सारे लोग बच्चे के लिए वॉकर ले आते हैं। जिसकी मदद से बच्चा जल्दी चलना सीख जाता है। अगर आपको भी लगता है कि बच्चे वॉकर में जल्दी चलना सीख जाते हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें क्योंकि वॉकर की वजह से बच्चे के शरीर को नुकसान होने का खतरा ज्यादा होता है।

बच्चे जब थोड़ा बहुत घुटने के बल चलने लगते हैं और उठने की कोशिश करते हैं तो बहुत सारे मां-बाप उन्हें वॉकर में बैठाने लगते हैं। वॉकर एक तरह की साइकिल जैसी होती है। जिसमे बच्चे के बैठने के लिए बना रहता है और घेरा होता है। जिसमे चारों तरफ पहिए जोड़े गए रहते है। साथ ही इसमे कुछ साउंड वगैरह भी जुड़े होते हैं जिससे कि बच्चा इसमे बैठने में इंट्रेस्ट लें। 

क्या है एक्सपर्ट की राय
बच्चे को वॉकर में बैठाने के लिए कभी कोई डॉक्टर सलाह नहीं देते। कम उम्र में बच्चों को वॉकर में बैठाने से वो पैरों से जमीन पर जोर लगाते और खड़े होने की कोशिश करते हैं। कम समय में ही बच्चों का इस तरह से पैरों पर जोर देना बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। सबसे पहले तो इससे बच्चों के पैर टेढ़े होने का डर रहता है। दूसरे वॉकर में लगे पहिए की वजह से ये बहुत तेज भागता है। जिससे बच्चों के सीढ़ियों या दरवाजों में फंसकर गिरने का डर बना रहता है। 

खतरनाक चीजों तक बन जाती है पहुंच
छोटे बच्चे जब किसी चीज को मांगने की जिद करते हैं तो हम उसे छिपा देते हैं। जब वो वॉकर में बैठे रहेंगे तो हर चीज के पास आसानी से पहुंच जाएंगे। ऐसे में अधिकतर उनके खतरनाक चीजों तक पहुंचने का डर सबसे ज्यादा होता है। 

रुक जाता है बच्चों का विकास
वॉकर किसी भी तरह से बच्चे के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसमे बैठे रहने बच्चों का शारीरिक विकास रुक जाता है। जबकि अगर वो खुद से चलना, उठना सीखते हैं तो उनकी मांसपेशियां मजबूत होती है और उन्हें बैलेंस बनाना आने लगता है। जिसकी वजह से वो ज्यादा जल्दी चलना सीख जाते हैं। बच्चा वॉकर में बैठने से देर से चलना सीखता है।

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips