फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल पेरेंट्स गाइडअपने बेटे को दें भगवान राम के ये खूबसूरत नाम, सबको आएगा पसंद

अपने बेटे को दें भगवान राम के ये खूबसूरत नाम, सबको आएगा पसंद

Baby Boy Name Meaning Lord Ram: अपने बेटे के लिए अगर आप वेद-पुराण और धार्मिक नाम की तलाश में हैं तो भगवान राम के इन खूबसूरत नाम को रखें। राम अर्थ वाले ये नाम हर किसी को जरूर पसंद आएंगे।

अपने बेटे को दें भगवान राम के ये खूबसूरत नाम, सबको आएगा पसंद
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 Mar 2023 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चे के जन्म के साथ ही उसकी परवरिश की जिम्मेदारी मां-बाप पर आ जाती है। उसके काम और गुण कैसे होंगे इसका काफी असर नाम से भी पड़ता है। इसलिए हमेशा सार्थक अर्थ वाले नाम रखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप भगवान राम के भक्त हैं तो अपने बेटे का नाम भगवान राम के नाम पर रखें। जिसे सुनते ही हर किसी का दिल खुश हो जाएगा। वहीं बच्चे के ऊपर भगवान राम के गुणों का भी असर जरूर पड़ेगा। जिससे वो जिंदगी में आगे बढ़ेगा और तरक्की करेगा।

यहां कई सारे हिंदू बेबी ब्वॉय नेम है जिन्हें आप अपने बेटे के लिए चुन सकती हैं। 

Hindu Baby Boy Name

1-राघवीष- भगवान राम के नाम राघव से लिए इस नाम का मतलब है राम का आशीर्वाद।

2-आरव- भगवान राम की तरह बच्चा बिल्कुल शांत स्वभाव का बना रहे इसलिए उसका नाम आरव रख सकते हैं।

3-पराक्ष- इस नाम का अर्थ होता है चमकदार और शुभ। अगर आप भगवान राम के भक्त हैं तो इस नाम को रख सकते हैं।

4-अनिक्रत- भगवान राम का जन्म सूर्य वंश में हुआ था। अनिक्रत का मतलब होता है समझदार और उच्च कुल में जन्मा।

5-एक्रम- एक्रम का मतलब होता है सम्माननीय।

6-परभ- भगवान राम का एक नाम

7-परभव- भगवान का एक नाम परभव भी है।

8-ईश- ईश शब्द ईश्वर के लिए भी होता है और भगवान राम को भी ईश कहा जाता है।

9-ईशय- ईश शब्द से ईशय नाम लिया गया है।

10-पारासम- पारासम भगवान राम का नाम है।

11-वरद- भगवान राम अपने भक्तों को प्रसन्न रहने का वरदान देत हैं। अगर राम के भक्त हैं तो आप वरद नाम रख सकते हैं।

12-वार्णेय- नील रंग के प्रभु श्रीराम का एक नाम।

13-कौशलेय- माता कौशल्या के पुत्र भगवान राम।

14-दशरथी- भगवान दशरथ के पुत्र भगवान राम का नाम दशरथी भी है।

15-धन्वीन- भगवान राम का एक नाम।

16-दयासारा- दया के सागर श्रीराम का एक नाम है दयासारा।

17-पराक्षा- श्रीराम का एक नाम।

18- राघवेंद्र- भगवान श्रीराम को राघव और राघवेंद्र नाम से पुकारा जाता है।

19-वाग्मीन- भगवान राम मधुरभाषी थे, उनके नाम पर बेटे का नाम वाग्मीन रखा जा सकता है। 

20-त्रिविक्रम- तीनों लोकों को जीतने वाले और अपने पराक्रम से शत्रु को हराने वाले भगवान श्रीराम का एक नाम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें