फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल पेरेंट्स गाइडHappy Children's Day 2023: चिल्ड्रन डे पर बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 अच्छी आदतें, भविष्य में आएंगी खूब काम

Happy Children's Day 2023: चिल्ड्रन डे पर बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 अच्छी आदतें, भविष्य में आएंगी खूब काम

Five Good Habits For Children: भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को आता है और इसी दिन चिल्ड्रन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आप बच्चों को कुछ अच्छी आदतें जरूर सिखाएं।

Happy Children's Day 2023:  चिल्ड्रन डे पर बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 अच्छी आदतें, भविष्य में आएंगी खूब काम
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 14 Nov 2023 02:01 PM
ऐप पर पढ़ें

आदतें एक दिन में नहीं बनतीं हैं। खासकर बात जब बच्चों की हो तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा किस आदतों में ढल रहा है। कुछ बच्चे बहुत ज्यादा जिद करते हैं। हालांकि, जिद अगर अच्छी चीजों  की हो तो उसे कायम रखा जा सकता है। लेकिन गलत चीजों की जिद पर उन्हें रोकना चाहिए। बच्चों को बचपन से ही अच्छी आदतें सिखानी चाहिए। आज चिल्ड्रन डे पर जानिए कि बच्चों को बचपन से कौन-सी आदतें सिखानी चाहिए। जो ताउम्र उनके काम आएं।

बच्चों को क्या सिखाएं (Bachon Ko Kya Sikhayein)

1) सिखाएं सेल्फ लव- बच्चों को शरीर से लगाव रखना सिखाएं। खुद पर ध्यान देकर जीना सबसे ज्यादा जरूरी है।  जब वह बचपन से खुद के शरीर पर ध्यान देते हैं तो उन्हें इसका आदत  लग जाएगी, और यह आदत ताउम्र काम आएगी।

2) सही समय पर सोना जगना- बच्चों को बचपन से ही रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत सिखाएं। बच्चों को रात में जल्दी सुलाना और सुबह जल्दी उठाना जरूरी है। ये ऐसी आदत है जो भविष्य में उनके खूब काम आएगी।

3) सही खाने को समय पर खाएं- खाना एक तय समय पर  खाना जरूरी है। कभी भी कुछ भी खा लेना सही नहीं है। बच्चों को भी ये आदत डालें। इससे उम्र बढ़ने पर गैस की परेशानी कम होती है। 

4) साफ-सफाई से रहना- बच्चों को बचपन से ही शरीर की सफाई रखना, साफ कपड़े  पहनना, कपड़ों को संभाल कर रखना, नाखूनों की सफाई करना सिखाएं। साफ-सफाई की आदतों को जिंदगी में शामिल करने से फायदा ताउम्र मिलता रहता है। 

5) गेम्स खेलना- आउटडोर गेम्स खेलने की आदत बहुत अच्छी है। बाहर खेलने की आदत जरूर लगवाएं। अगर खेलने की सुविधा न हो तो कम से कम साइक्लिंग के लिए मोटिवेट करें। इस आदत से बच्चों को फिट रहने में मदद मिलेगी। साथ ही बच्चे फिजकली ऐक्टिव भी होंगे।

नमस्ते से पैर छूने तक, जानिए बच्‍चों को कैसे सिखाएं ये अच्‍छी आदतें, परवरिश पर नहीं उठेगा सवाल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें