फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल पेरेंट्स गाइड6 महीन के बच्चों को खिलाएं ये चीजें, हड्डियां होंगी मजबूत और तेजी से होगी ग्रोथ

6 महीन के बच्चों को खिलाएं ये चीजें, हड्डियां होंगी मजबूत और तेजी से होगी ग्रोथ

Food Option For 6 Month old Baby: एक्सपर्ट्स की मानें तो 6 महीने की उम्र के बाद से ही बच्चों को सॉलिड डायट देना शुरू कर देना चाहिए। इससे बच्चे के शरीर को पोषण मिलता है और ग्रोथ तेजी से होती है।

6 महीन के बच्चों को खिलाएं ये चीजें, हड्डियां होंगी मजबूत और तेजी से होगी ग्रोथ
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 05 Jun 2023 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें


बेबी के जन्म के 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, 6 महीने पूरे होने पर आप उसे कुछ सॉलिड चीजें खिला सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो बेबी की हेल्दी ग्रोथ के लिए उसे 6 महीने का हो जाने पर सॉलिड डायट देना शुरू करना चाहिए। यहां जानिए कि 6 महीने के बेबी को आप खाने में क्या दे सकते हैं।

6 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं

- 6 महीने के बच्चे को आप फल खिला सकते हैं। फलों में विटामिन की अच्छी मात्रा होती है जो बच्चों के लिए बेहद जरूरी होती है। बेबी को फल खिलाने के लिए आप कुछ फ्रूट को पका कर प्यूरी बनाकर खिला सकते हैं। वहीं कुछ फलों को कद्दूकस करके भी खिला सकते हैं। 

- बेबी की अच्छी ग्रोथ के लिए आप उसे आलू, गाजर, लौकी जैसी सब्जियों को पका कर मैश करके खिला सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें की सब्जी को पूरी तरह से पका लें, कच्ची सब्जी नुकसानदायक हो सकती है। 

- छह महीने के बेबी को आप ओट्स और चावल खिला सकती हैं। इसे बनाने के लिए फॉर्मूला मिल्क या फिर ब्रेस्ट मिल्क भी मिला सकती हैं।  कोशिश करें की आप ऑरिजनल टेस्ट वाले सीरियल्स ही खिलाएं। 

- दाल का पानी भी आप बच्चे को खिला सकती हैं। इसमें काफी सारे पोषक तत्व होते हैं। जो बेबी के शरीर के लिए जरूरी हैं। 

Baby Food Recipe: 6 महीने से 1 साल के बच्चे को आप खिला सकते हैं ये चीजें, जल्दी होगी बेबी की ग्रोथ