जंक फूड खाकर बच्चे का पेट हो गया है खराब तो खिलाएं ये चीजें, जल्द दिखेगा फर्क
Best Food For Upset Stomach: अनहेल्दी चीजों को खाकर अक्सर बच्चों का पेट खराब हो जाता है। ऐसे में बच्चों की डायट को हेल्दी रखना जरूरी है। जंक फूड खाकर बच्चे का पेट खराब हो गया है तो उसे ये खिलाएं-

बच्चे अक्सर घर के खाने पीने को लेकर आनाकानी करते हैं, लेकिन बाहर का कुछ भी मिल जाए, उसे वह बड़े ही चाव से खाते हैं। बाजार का जंक फूड अनहेल्दी होता है और बच्चों की इम्यूनिटी भी कमजोर होती है, ऐसे में इस तरह की चीजों को खाकर वह जल्दी बीमार होने लगते हैं। बाहर का खाना खाने के बाद अक्सर बच्चों का पेट खराब होने लगता है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पेट खराब होने पर लूज मोशन का होना कॉमन है, इसकी वजह से डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में कुछ चीजों को खाने से बच्चे को आराम मिल सकता है।
क्या खिलाएं
- लूज मोशन की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इससे निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा फ्लूइडस जरूरी हैं। पानी की पूर्ती करने के लिए बच्चे को नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसी चीजें पिलाएं।
- पेट खराब होने पर कुछ ऐसी चीजों को खाना चाहिए जिससे पेट को आराम मिले। ऐसे में सूप फायदेमंद है। लूज मोशन के कारण शरीर में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में सूप पीने से मदद मिलेगी।
- पेट खराब होने पर तली भुनी चीजों को अवॉइड करना चाहिए और हरी सब्जियों को डायट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।
- लूज मोशन होने पर कम फाइबर वाली चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप बच्चे को चावल खिला सकते हैं। इसके साथ मूंगे की दाल खा सकते हैं।
स्मार्टफोन यूज कर रहे बच्चों को हो सकता है दिमागी बीमारी का खतरा, सर्वे में हुए चौंकाने वाले खुलासे