17 फरवरी को है साल का पहला सूर्यग्रहण! डॉक्टर ने बताया प्रेग्नेंट महिलाएं किन बातों का ध्यान रखें

Feb 16, 2026 05:53 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Healthy Pregnancy: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। डॉ प्रियंका ने गर्भवती महिलाओं को सूर्यग्रहण से जुड़ी कुछ खास सलाह दी हैं, जिन्हें हर प्रेग्नेंट महिला के लिए जानना जरूरी है।

17 फरवरी को है साल का पहला सूर्यग्रहण! डॉक्टर ने बताया प्रेग्नेंट महिलाएं किन बातों का ध्यान रखें

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ऐसे समय में प्रेग्नेंट महिलाओं को तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं, जिससे मन में डर और चिंता पैदा होना स्वाभाविक है। इस विषय पर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका कहती हैं कि घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। कई लोग बिना सही जानकारी के ऐसी सलाह दे देते हैं जो तनाव बढ़ाती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे जरूरी है सही जानकारी और डॉक्टर की सलाह। डॉ प्रियंका ने गर्भवती महिलाओं को सूर्यग्रहण से जुड़ी कुछ खास सलाह दी हैं, जिन्हें हर प्रेग्नेंट महिला के लिए जानना जरूरी है।

17 फरवरी के सूर्य ग्रहण को लेकर डॉ प्रियंका की सलाह

डॉ प्रियंका ने बताया है कि 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका समय शाम 3:26 से 7:57 तक बताया जा रहा है, लेकिन जब यह भारत में दिखेगा ही नहीं तो बेवजह डरने की कोई वजह नहीं है। इसी कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए किसी भी तरह की घबराहट या खास परहेज करने की जरूरत नहीं है।

प्रेग्नेंसी में फैली आम धारणाएं

डॉ प्रियंका बताती हैं कि ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को अक्सर कई तरह की सलाह दी जाती हैं। जैसे- लोहे की चीजों से दूर रहना, चाकू या छुरी का इस्तेमाल ना करना, कुछ खाना-पीना नहीं, घर से बाहर ना निकलना, आराम ना करना या लगातार चलते रहना। ऐसी बातें सुनकर अक्सर महिलाएं परेशान हो जाती हैं। लेकिन इन बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। आपको यह समझना है कि ग्रहण के समय इन कामों को करने से बच्चे पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता। इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

सबसे जरूरी है आपकी सेहत

डॉ प्रियंका साफ कहती हैं कि इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है आपकी और आपके बच्चे की सेहत। अगर आपको भूख लगती है तो समय पर खाना खाएं। दवाइयां डॉक्टर की सलाह के अनुसार लें। आराम की जरूरत हो तो आराम करें। सिर्फ इसलिए कि ग्रहण है, अपने शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें।

तनाव लेना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। ज्यादा सोचने और डरने से आपका ब्लड प्रेशर और मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसलिए सिर्फ डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दें। डॉ प्रियंका कहती हैं कि किसी भी तरह की अफवाह या डर के बजाय अपने डॉक्टर की सलाह को फॉलो करें। अगर आपको कोई मेडिकल समस्या है तो अपनी नियमित जांच और दवाइयां जारी रखें। कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपकी सेहत से समझौता हो। आपको समझदारी से काम लेना है। जो बात वैज्ञानिक रूप से सही है और डॉक्टर ने बताई है, उसी पर भरोसा करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।