बच्चे को बनाना है सफल और कॉन्फिडेंट? सोने से पहले कान में कहें ये 7 बातें, फिर देखें जादू!
Parenting Tips: मां-बाप यही चाहते हैं कि उनका बच्चा खुश, हेल्दी और कॉन्फिडेंट बने। ऐसे में रात में सोने से पहले कही गई कुछ प्यार भरी बातें बच्चे के मन पर पॉजिटिव असर डाल सकती हैं।

हर पेरेंट्स यही चाहते हैं कि उनका बच्चा खुश रहे, हेल्दी रहे और जीवन में आगे बढ़े। बच्चे का मन बहुत कोमल होता है और वह अपने आसपास की बातों को बहुत जल्दी फील करता है। खासकर सोने से पहले का समय बच्चे के मन को शांत और रिलैक्स करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। ऐसे में अगर आप प्यार और भरोसे से भरी कुछ अच्छी बातें रात में सोने से पहले अपने बच्चे के कान में कहते हैं, तो इससे उसे इमोशनली सेफ फील होता है। चलिए जानते हैं रात में सोने से पहले बच्चे के कान में कौन सी बातें कहनी चाहिए।
मेरा बच्चा बहुत समझदार है
रात में जब आपका बच्चा सोने लगे तो उसके कान में धीरे से बोले "मेरा बच्चा बहुत समझदार है"। जब आप अपने बच्चे के लिए ऐसी पॉजिटिव बातें बोलते हैं, तो इससे उसके प्रति आपका भरोसा दिखता है। बच्चे को हमेशा डांटने या उसकी कमियां बताने के बजाय उसकी अच्छी बातों पर ध्यान दें। इससे वह खुद को बेहतर समझने लगता है और नई चीजें सीखने में रुचि दिखाता है।
मेरा बच्चा एकदम स्वस्थ है
जाहिर है हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी रहे। ऐसे में बच्चे के सामने हमेशा बीमारी या कमजोरी की बातें करने के बजाय उसके लिए अच्छी और पॉजिटिव बातें कहें। रात मे जब बच्चा सोने लगे तो उसके कान मे कहें 'मेरा बच्चा एकदम स्वस्थ है'।
मेरा बच्चा बहुत सुंदर है
रात में सोते समय बच्चे के का में धीरे से कहें 'मेरा बच्चा बहुत सुंदर है'। यहां सुंदरता का मतलब सिर्फ चेहरे से नहीं है, बल्कि बच्चे को यह महसूस कराना जरूरी है कि वह जैसा है, बहुत प्यारा है। जब बच्चा खुद को स्वीकार करना सीखता है, तो उसका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। इसलिए उसे प्यार से उसकी अहमियत महसूस कराएं।
मेरा बच्चा यशस्वी और तेजस्वी है
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आगे बढ़े और जीवन में अच्छा करे। बच्चे के लिए अच्छे शब्द बोलना उसे मोटिवेट करने का एक आसान तरीका हो सकता है। इसलिए रात में सोने से पहले बच्चे के कान में बोले 'मेरा बच्चा यशस्वी और तेजस्वी है'। जब बच्चा घर मे पॉजिटिव फील करता है तो उसका मन भी अच्छा रहता है और वह नई चीजों में दिलचस्पी लेने लगता है।
मेरा बच्चा दीर्घायु है
हेर पैरंट्स की चाहत होती है कि उनका बच्चा हेल्दी और दीर्घायु रहे। जब आप उसके लिए दिल से अच्छी बातें बोलते हैं, तो उसमें आपका प्यार और दुआ दोनों शामिल होते हैं। इसलिए बात रात में सोते समय बच्चों के कान में धीरे से यह जरूर बोल कि मेरे बच्चे की उम्र बहुत लंबी है। ऐसा करने से आपका आपके बच्चे के साथ इमोशनल अटैचमेंट बढ़ेगा।
मम्मा-पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं
यूं तो हर पेरेंट्स अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं लेकिन बच्चे को इसका एहसास दिलाना भी जरूरी है। कई बार माता-पिता प्यार तो बहुत करते हैं, लेकिन बोलकर जताते नहीं हैं। बच्चे के लिए यह सुनना बहुत जरूरी होता है कि उसके माता-पिता उसे कितना प्यार करते हैं। इससे बच्चा इमोशनली स्ट्रांग फील करता है।
मेरा बच्चा बहुत आज्ञाकारी है
बच्चे को बार-बार जिद्दी या शरारती कहने के बजाय उसके लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करें। रात में बच्चा जब सोने लगे तो उसके कान में धीरे से कहें कि मेरा बच्चा बहुत आज्ञाकारी है। जब आप उसे ऐसी पॉजिटिव बातें बोलते हैं तो वह भी धीरे-धीरे पॉजिटिव बिहेवियर करने लगता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


