बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं? डॉक्टर ने बताए 6 फूड्स जो जल्दी दिखाएंगे असर!
पीडियाट्रिशियन डॉ रवि मलिक के अनुसार अगर बच्चा दुबला-पतला है लेकिन उसकी भूख ठीक है, तो उसकी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करने से उसका वजन धीरे-धीरे और स्वस्थ तरीके से बढ़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में।

अक्सर कई पेरेंट्स की शिकायत रहती है कि उनके बच्चे का वजन ही नहीं बढ़ रहा है। कई बार तो बच्चा खाना भी ठीक से खाता है लेकिन फिर भी उसका वजन वही का वही रहता है। ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि आखिर कमी कहां रह रही है। सही जानकारी और सही खान-पान से इस समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। पीडियाट्रिशियन डॉ रवि मलिक के अनुसार अगर बच्चा दुबला-पतला है लेकिन उसकी भूख ठीक है, तो उसकी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करने से उसका वजन धीरे-धीरे और स्वस्थ तरीके से बढ़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में।
दाल में घी मिलाकर दें
डॉ रवि मलिक कहते है कि सबसे पहले आप किसी भी दाल को अच्छी तरह उबाल लें। दाल पूरी तरह से गली हुई होनी चाहिए ताकि बच्चा आसानी से खा सके। अब इसे हल्का मैश कर लें और उसमें थोड़ा सा घी मिला दें। घी से शरीर को अच्छी एनर्जी मिलती है और दाल से प्रोटीन मिलता है। यह कॉम्बिनेशन बच्चे के वजन बढ़ाने में मदद करता है। आप इसे रोजाना या हफ्ते में कई बार बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पनीर, टोफू और अंडा जरूर शामिल करें
डॉक्टर मलिक ने बताया है कि पनीर, तोफू और अंडा; प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के विकास में मदद करता है और स्वस्थ वजन बढ़ाने में सहायक होता है। आप बच्चे को पनीर भुर्जी, उबला अंडा या हल्का सा टोफू बनाकर दे सकते हैं। नियमित रूप से इन चीजों को देने से बच्चे को ताकत भी मिलेगी और वजन भी बढ़ेगा।
उबला और मैश किया हुआ आलू या शकरकंद दें
आलू और शकरकंद दोनों ही बच्चों के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन्हें अच्छे से उबाल लें और फिर मैश करके बच्चे को खिलाएं। इनमें फाइबर, ऊर्जा और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो शरीर को लंबे समय तक ताकत देते हैं। अगर बच्चा छोटा है तो इसे बिल्कुल मुलायम बनाकर दें ताकि वह आसानी से खा सके। यह धीरे-धीरे वजन बढ़ाने में मदद करता है।
पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स खिलाएं
ड्राई फ्रूट्स वजन बढ़ाने में बहुत मददगार होते हैं। आप बादाम, काजू या अखरोट को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को दूध, दही या दाल में मिलाकर बच्चे को दें। इससे खाने की पौष्टिकता बढ़ जाती है। ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट और कई जरूरी विटामिन होते हैं जो बच्चे के विकास के लिए जरूरी हैं।
आटे का हलवा दे सकते हैं
डॉ मालिक के अनुसार बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए आप आटे का हलवा भी खाने के लिए दे सकते हैं। अगर बच्चे को मीठा पसंद है तो आप हल्की चीनी मिलाकर आटे का हलवा बना सकते हैं। ध्यान रखें कि इसमें बहुत ज्यादा चीनी ना डालें। आटा और घी दोनों मिलकर शरीर को ऊर्जा देते हैं। इसे कभी-कभी बच्चे की डाइट में शामिल करें। यह स्वादिष्ट भी होता है और वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।
फुल क्रीम दही और फल का योगर्ट
फुल क्रीम दही में केला, चीकू या आम मिलाकर घर पर ही स्वादिष्ट योगर्ट तैयार किया जा सकता है। यह बच्चों को पसंद भी आता है और पौष्टिक भी होता है। दही में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जबकि फल से एनर्जी मिलती है। इसके अलावा आप ओट्स का पॉरिज बनाकर भी बच्चे को दे सकते हैं। ओट्स धीरे-धीरे पचता है और शरीर को लगातार एनर्जी देते हैं, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


