बच्चे को साल में 1 से 2 बार ये दवा जरूर दें पैरेंट्स, पीडियाट्रिशियन ने बताया क्यों है जरूरी

लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आपके बच्चे की उम्र अभी 1-19 साल के बीच है, तो साल में ये दवा कम से कम एक बार जरूर देनी चाहिए। डॉक्टर की मानें तो ये बच्चे के बेहतर विकास और सही ग्रोथ के लिए ये बेहद जरूरी है। लेकिन अक्सर पैरेंट्स इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

Deworming Medicine For Children
बच्चों के पेट में कीड़ों की दवा

बच्चों की सेहत के लिए पैरेंट्स वैक्सीन, खाना, दूध, फल, सब्जियां और नींद जैसी कई चीजों का ध्यान रखते हैं, लेकिन एक जरूरी बात अक्सर मिस हो जाती है। ये है बच्चों की डीवॉर्मिंग, यानी पेट के कीड़ों की दवा। डॉक्टर रवि मलिक के अनुसार, बच्चों को समय पर कीड़ों की दवा देना उनकी सेहत और पोषण के लिए जरूरी है। पेट में कीड़े होने पर बच्चे की भूख कम हो सकती है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व ठीक से नहीं मिल पाते। कुछ मामलों में कमजोरी और खून की कमी जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए साल में कम से कम एक बार तो बच्चे को पेट में कीड़े होने वाली दवा जरूर दी जानी चाहिए। बेहतर होगा कि ये दवा दो बार दी जाए।

बच्चों को डीवॉर्मिंग की दवा क्यों दी जाती है?

बच्चों के पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है। पेट में मौजूद कुछ तरह के कीड़े बच्चे के शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। इसका असर बच्चे की भूख, पोषण और विकास पर पड़ सकता है। आंतों के कीड़ों का संक्रमण बच्चों में एनीमिया यानी खून की कमी, कमजोर शारीरिक विकास, कुपोषण और भूख कम होने जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। इसलिए डीवॉर्मिंग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1 से 19 साल तक के बच्चों के लिए चलाया जाता है कार्यक्रम

डॉ रवि मलिक बताते हैं कि भारत सरकार बच्चों और किशोरों के लिए नेशनल डीवॉर्मिंग डे कार्यक्रम चलाती है। इसके तहत 1 से 19 साल तक के बच्चों और किशोरों को डीवॉर्मिंग की दवा दी जाती है। नेशनल डीवॉर्म डे आम तौर पर साल में दो बार मनाया जाता है। इसके लिए 10 फरवरी और 10 अगस्त की तारीख तय की गई है। इसका मकसद बच्चों में पेट के कीड़ों के संक्रमण को कम करना और उनकी हेल्थ व पोषण को बेहतर बनाने में मदद करना है।

पेट में कीड़े होने से बच्चे को क्या नुकसान हो सकता है?

हर बच्चे में पेट के कीड़ों के लक्षण एक जैसे दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है। कई बार बच्चे को कोई खास परेशानी महसूस भी नहीं होती। लेकिन अगर समस्या ज्यादा हो तो बच्चे की भूख प्रभावित हो सकती है। ऐसे में शरीर को खाने से मिलने वाले पोषक तत्वों का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। कुछ मामलों में बच्चे को कमजोरी, एनीमिया यानी खून की कमी, आयरन की कमी और खराब शारीरिक विकास जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

कितनी बार देनी चाहिए कीड़ों की दवा?

डॉ रवि मलिक बताते हैं कि भारत के नेशनल डीवॉर्मिंग डे कार्यक्रम में 1 से 19 साल के बच्चों के लिए साल में दो बार डीवॉर्मिंग की जाती है। पैरेंट्स चाहें तो पीडियाट्रिशियन की सलाह से साल में एक से दो बार बच्चों को पेट में कीड़े वाली दवा दे सकते हैं या अपने लोकल हेल्थ प्रोग्राम से जानकारी ले सकते हैं।

क्या डीवॉर्मिंग की दवा सुरक्षित होती है?

डीवॉर्मिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं, लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही हैं। डॉ रवि मलिक का कहना है कि पैरेंट्स को अपने बच्चों की डीवॉर्मिंग जरूर करनी चाहिए और सबसे खास बात यह है कि डीवॉर्मिंग में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडबच्चे को साल में 1 से 2 बार ये दवा जरूर दें पैरेंट्स, पीडियाट्रिशियन ने बताया