बच्चों के दांतों में हो रही है सड़न, कैविटी से बचाव के लिए सुनें डॉक्टर की बात
बच्चों के दांतों में सड़न यानी कैविटी एक आम समस्या है, लेकिन ये गंभीर दिक्कत है। ये खराह ओरल हेल्थ की वजह से होती है। इस समस्या से बच्चों को बचाने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई बात आपको सुननी चाहिए।

दांतों की सड़न एक ऐसी समस्या है जो बहुत तेजी से बच्चों में बढ़ रही है। ये भले ही कॉमन दिक्कत है लेकिन बहुत गंभीर है। ये समस्या बिना संकेत दिए आपके दांतों को पूरी तरह नष्ट कर सकती है। ये दिक्कत मीठा खाने और रात को ब्रश न करने की आदत की वजह से होती है। छोटे-छोटे बच्चों को ये समस्या खास तौर से हो रही है। ऐसे में पीडियाट्रिशियन डॉ. निमिषा अरोड़ा ने बच्चों की ओरल केयर के बारे में बताया है जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।
क्या कहती हैं डॉक्टर?
डॉक्टर कहती हैं कि आजकल उनकी ओपीडी में 2 से 3 साल के बच्चे आते हैं जो कैविटी की समस्या से जूझ रहे हैं। इतने छोटे बच्चों में कैविटी होने की वजह बच्चे की ओरल हेल्थ पर शुरू से ध्यान ना देना है। बहुत से पेरेंट्स बच्चों की ओरल हेल्थ पर ध्यान देरी से देते हैं जबकि इस पर ध्यान बच्चों के जन्म से देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जन्म से ही बच्चा जब दूध पीता है तो उसकी जीभ पर ये जमा होने लगती है। जिसकी वजह से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फंगस की दिक्कत भी हो सकती है। इसके अलावा जब बच्चे को शुरू से ब्रश करवाते हैं तो बड़े होकर उनमे ब्रशिंग की आदत आराम से बन जाती है।
कैसे करें ओरल हेल्थ
अपने बच्चे की ओरल हाइजीन को मेंटेन करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से धोएं और फिर एक मलमल का कपड़ा लें जिसका इस्तेमाल सिर्फ बच्चे की ओरल हाइजीन मेंटेन करने के लिए किया जाना चाहिए। इस कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोएं और फिर आप अपनी उंगली पर लपेटकर बच्चों के मसूड़े को सर्कुलर मोशन में अच्छे से साफ करें। अगर जीभ पर भी दूध दिख रहा है तो बहुत संभलकर इसे भी साफ करें। ऐसा दिन में दो बार करें जब भी दूध पिलाएं, खासतौर से दूध पिलाने के बाद ऐसा करें। इसके अलावा बच्चे का पहला दांत आते ही ब्रश करने की शुरूआत करें। इसके लिए एक सिलिकॉन ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ उम्र के मुताबिक टूथ पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको इस बात का इंतजार नहीं करना है कि जब बच्चे के सारे दांत आ जाएंगे तब आप उन्हें ब्रश करवाएंगे। बल्कि पहला दांत आते ही ऐसा करना शुरू कर देना है।
टिप
डॉक्टर कहती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद से ही बच्चे की ओरल हाइजीन मेंटेन करना शुरू कर दें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


