बेबी गर्ल की परवरिश कर रहे पेरेंट्स ने शेयर किए 7 गजब रूल्स, हर किसी को जरूर जानने चाहिए
बेटी की परवरिश कर रहे पेरेंट्स उसे पुरी तरह से सुरक्षित रखना चाहते हैं। ऐसे में यहां एक पेरेंट्स ने बेटी की परवरिश के लिए 7 गजब रूल्स को शेयर किया है। आप भी जरूर जानें।

बच्चे की परवरिश उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का काम करती है। बेबी गर्ल के पेरेंट्स अक्सर अपनी बच्ची को सुरक्षित रखने के साथ ही उसे सशक्त, आत्मविश्वासी और स्वतंत्र इंसान बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। बहुत से पेरेंट्स अपनी बच्ची को बचपन से ही अपने शरीर और पसंद-नापसंद पर बोलना सिखाते हैं। इंस्टाग्राम पर सीजन ऑफ जून नाम के पेज ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पेरेंट्स ने बेटी की परवरिश के लिए 7 गजब रूल्स को शेयर किया है। अगर आप भी बेबी गर्ल के पेरेंट्स हैं तो ये 7 रूल जरूर जानें।
1) नो किसिंग- पेरेंट्स बताते हैं कि उनके सबसे पहले रूल में सिवाए मां-बाप के कोई भी बच्ची को किस नहीं कर सकता। साथ ही बच्ची भी पेरेंट्स के अलावा किसी को किस नहीं करेगी।
2) नो नाइट स्टे- बच्ची किसी के भी घर पर पेरेंट्स के बिना नाइट स्टे नहीं कर सकती। जब तक की वह अपनी फीलिंग्स व्यक्त करना या फिर बात बताना ना सीख जाए।
3) प्री स्कूल भेजने की जल्दबाजी- पेरेंट्स बच्ची को प्री स्कूल भेजने की कोई भी जल्दबाजी नहीं करेंगे। जब तक की वह खुद बात करना नहीं सीख जाती।
4) हमेशा चॉइस-ये रूल उन्होंने खुद के लिए बनया है। वह बच्ची को हमेशा कई ऑप्शन देते हैं। ताकि उसे पता रहे कि लाइफ में उसके पास हमेशा चॉइस है।
5) पेरेंट्स के प्रति कोई दायित्व नहीं- पेरेंट्स का कहना है कि वह बच्ची को इस दुनिया में लेकर आए हैं और ये उनकी जिम्मेदारी है कि वह बच्ची का पूरी ख्याल रखें और उसको खुश रखें। बच्ची को पेरेंट्स की टेंशन नहीं लेनी है।
6) गुड टच-बैड टच- बच्ची को गुड टच बैड टच के बारे में बताना। पेरेंट्स अपनी बच्ची को ये सिखाते हैं कि प्राइवेट पर टच करना ही गलत या सही नहीं है। बल्कि बच्ची को ये समझ आना चाहिए कि उसे कोई टच अंकम्फर्टेबल लग रहा है तो वह तुरंत नो कहे।
7) सेल्फ वैलिडेशन- पेरेंट्स अपनी बच्ची को बचपन से यही सिखाते हैं कि वह बहुत सुंदर है। ताकी आगे चलकर उसके कलर, बालों या स्किन पर कोई कुछ बोले तो उसे फर्क न पड़े।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


