बच्चे को ट्यूशन भेज रहे हैं? एक्सपर्ट ने बताया कैसे गलत आदतों को बढ़ावा दे रही ये भूल!
Parenting Tips: क्या बच्चों को शुरुआत से ही ट्यूशन भेजना वाकई सही है? इसको लेकर पेरेंटिंग कोच पूनम महाराज ने अपनी राय दी है। उनका मानना है कि बिना सोचे-समझे ट्यूशन पर निर्भर होना बच्चों में कुछ गलत आदतों की शुरुआत भी कर सकता है।

आजकल बच्चों को ट्यूशन भेजना आम बात हो चुकी है। बच्चा स्कूल जाना शुरू नहीं करता कि उसकी ट्यूशन क्लास लगा दी जाती है। लेकिन क्या बच्चों को शुरुआत से ही ट्यूशन भेजना वाकई सही है? इसको लेकर पेरेंटिंग कोच पूनम महाराज ने अपनी राय दी है। उनका मानना है कि बिना सोचे-समझे ट्यूशन पर निर्भर होना बच्चों में कुछ गलत आदतों की शुरुआत भी कर सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं बच्चों को शुरुआत से ही ट्यूशन भेजने में क्या नुकसान हो सकता है।
टालमटोल की आदत बढ़ सकती है
पेरेंटिंग कोच कहती हैं कि जब बच्चे को एक ही काम के लिए जब तीन जगह से निर्देश मिलते हैं, स्कूल, घर और ट्यूशन; तो उसके दिमाग में भ्रम पैदा हो जाता है। बच्चा स्कूल में सोचता है कि पढ़ाई तो घर पर कर लेंगे, और घर पर सोचता है कि यह तो ट्यूशन में समझ आएगा। इस तरह पढ़ाई की जिम्मेदारी बार-बार टलती रहती है और धीरे-धीरे बच्चे में टालमटोल की आदत बनने लगती है। यह आदत आगे चलकर पढ़ाई ही नहीं, जीवन के दूसरे कामों में भी दिखाई देने लगती है।
जिम्मेदारी की भावना कम हो सकती है
कोच पूनम के अनुसार जब हर चीज के लिए बच्चा किसी ना किसी सपोर्ट पर निर्भर रहने लगता है, तो उसके अंदर खुद से काम करने की जिम्मेदारी विकसित नहीं हो पाती। बच्चे को लगता है कि अगर उसे कुछ समझ नहीं आया तो कोई और उसे समझा देगा। ऐसी स्थिति में बच्चा अपनी पढ़ाई की जिम्मेदारी खुद लेने की कोशिश नहीं करता। बाद में माता-पिता यही शिकायत करते हैं कि बच्चा जिम्मेदार नहीं बन रहा, जबकि इसकी शुरुआत कई बार हमारी अपनी आदतों से ही हो जाती है।
बच्चों में निर्भरता बढ़ जाती है
कोच कहती हैं कि जब बच्चे को बार-बार यह महसूस कराया जाता है कि पढ़ाई के लिए उसे हमेशा किसी की मदद चाहिए, तो उसके दिमाग में यह बात बैठ जाती है कि वह बिना सपोर्ट के कुछ नहीं कर सकता। धीरे-धीरे बच्चा खुद से सीखने और समझने की कोशिश कम करने लगता है। इससे उसकी सोच में निर्भरता बढ़ जाती है और वह हर काम के लिए किसी ना किसी की मदद ढूंढने लगता है।
आत्मविश्वास पर असर पड़ सकता है
एक्सपर्ट के अनुसार ट्यूशन भेजने का सबसे बड़ा असर बच्चे के आत्मविश्वास पर पड़ता है। जब बच्चा खुद से पढ़ने की आदत नहीं बनाता, तो उसे अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं रहता। परीक्षा के समय भी उसे लगता है कि बिना मदद के वह अच्छा नहीं कर पाएगा। धीरे-धीरे उसका सेल्फ-बिलीफ कमजोर होने लगता है और आत्मविश्वास कम हो जाता है। यही कारण है कि कई बच्चे सबकुछ आते हुए भी परीक्षा में घबरा जाते हैं।
बच्चों के मानसिक विकास पर भी असर
पेरेंटिंग कोच यह भी कहती हैं कि लगातार सपोर्ट पर निर्भर रहने की सोच बच्चे के मानसिक ढांचे का हिस्सा बन सकती है। जब बच्चा हर समस्या का हल किसी और से पाने की आदत डाल लेता है, तो उसका दिमाग खुद समाधान ढूंढने की दिशा में कम काम करता है। यह आदत आगे चलकर पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के फैसलों को भी प्रभावित कर सकती है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


