
चिप्स नहीं, बच्चों के लिए ये 1 फूड है सबसे खतरनाक! हेल्दी समझकर दे रहे ज्यादातर पैरेंट्स
डॉ ओबैदुर रहमान एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं,जो उनके मुताबिक चिप्स से भी खतरनाक होती है। क्योंकि कई बार पैरेंट्स इसे हेल्दी समझकर बच्चे को रोज दे रहे होते हैं और ये अंदर ही अंदर काफी नुकसान कर रही होती है।
पेरेंट्स अक्सर बच्चों के खानपान को ले कर काफी परेशान रहते हैं। उनकी शिकायत होती है कि बच्चा बाहर की चीजें बहुत खाता है जैसे चिप्स, चॉकलेट वगैरह। लेकिन कई बार पैरेंट्स खुद ही बच्चे को ऐसी चीजें खिला रहे होते हैं, जो उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। जाहिर है पैरेंट्स ऐसा अनजाने में ही करते हैं क्योंकि कुछ फूड्स हेल्दी बोलकर मार्केट में पॉपुलर हो जाते हैं, लेकिन असल में वो बिल्कुल हेल्दी नहीं होते हैं। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ ओबैदुर रहमान इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक ऐसी ही चीज के बारे में बताते हैं। उनका कहना है कि ये चिप्स से भी खतरनाक होती है, क्योंकि कई बार पैरेंट्स इसे हेल्दी समझकर बच्चे को रोज दे रहे होते हैं और ये अंदर ही अंदर काफी नुकसान कर रही होती है।आइए जानते हैं वो क्या है।
कहीं आप भी हेल्दी समझकर बच्चे को तो नहीं दे रहे ये चीज?
डॉ ओबैदुर रहमान बताते हैं कि आपके बच्चे के लिए चिप्स से ज्यादा नुकसानदायक फ्रूट जूस है, जिसे आप हेल्दी समझकर बच्चे को रोज दे रहे होते हैं। कई पैरेंट्स को लगता है कि मार्केट में मिलने वाले फ्रूट जूस में न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं और ये बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। जबकि इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर, इंडस्ट्रियल स्टार्च, आर्टिफिशियल कलर और फ्लेवर मौजूद होते हैं, जो फायदा नहीं बल्कि नुकसान करते हैं।
बच्चों में बढ़ जाता है फैटी लिवर का रिस्क
ऑर्थोपेडिक सर्जन बताते हैं कि बच्चे को रोजाना पैकेटबंद फ्रूट जूस देना उनकी सेहत पर काफी नेगेटिव असर डाल सकता है। खासतौर से उनमें फैटी लिवर का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। 1 से 5 साल की उम्र वाले बच्चे जिनमें फैटी लिवर की समस्या होती है, उनमें देखा गया है कि वो डेली बेसिस पर फ्रूट जूस कंज्यूम करते हैं।
जूस में नहीं होते कोई भी पोषक तत्व
डॉक्टर कहते हैं कि फ्रूट जूस में फलों के कोई भी पोषक तत्व मौजूद नहीं होते हैं। इनका फाइबर निकाल दिया जाता है और जूस में काफी ज्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर, स्टार्च, आर्टिफिशियल कलर और फ्लेवर मिला दिया जाता है। इससे बॉडी को बहुत ज्यादा मात्रा में फ्रुक्टोज मिलता है, जिससे फैटी लिवर का रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा भी ओवरऑल हेल्थ के लिए ये काफी नुकसानदायक हो सकता है।

क्रीम बिस्किट से भी होता है यही रिस्क
डॉ ओबैदुर रहमान बताते हैं कि फ्रूट जूस की तरह क्रीम बिस्किट खाने पर भी बॉडी को काफी हाई मात्रा में फ्रुक्टोज मिलता है, जिससे फैटी लिवर का रिस्क बढ़ सकता है। इसमें भी काफी ज्यादा रिफाइंड शुगर, स्टार्च, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर होते हैं, जो बॉडी को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।
बच्चों को दें प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स
कई पैरेंट्स को लगता है कि कम उम्र में बच्चे जो भी खा लें, उसे आसानी से पचा लेते हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं होता। जबकि ये सोच बिल्कुल गलत है। बच्चों की सही ग्रोथ के लिए जरूरी है कि उन्हें ऐसा फूड दिया जाए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। साथ ही उसमें प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी-खासी होनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




