क्या दाल-सब्जी नहीं खाता बच्चा? आदत बदलने के लिए मां ने अपनाई ये 5 टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बहुत से बच्चे खाने में सिर्फ प्लेन राइस या फिर प्लेन रोटी खाते हैं। बच्चों की इस आदत की वजह से उनमें पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। अपने बच्चे की इस आदत से छुटकारा पाने के लिए महिला ने 5 टिप्स को अपनाया जो आपके काम आएंगी।

Tips for feeding Dal and Sabji to your child

जब बच्चों को खाना खिलाने की बात आती है तो हर माता-पिता के लिए ये एक टास्क बन जाता है। कई बार बच्चे खाना खाने के मूड में नहीं होते हैं तो कई बार बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं और उनका खाने-पीने का मन नहीं करता। बहुते से बच्चे खाना तो खाते हैं लेकिन सब्जी और दाल से नहीं बल्कि प्लेन चावल या प्लेन रोटी। सिर्फ प्लेन रोटी या चावल खाने से शरीर तो पूरे पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। और ऐसे में बच्चों का वेट उम्र के मुताबिक नहीं बढ़ता और उन्हें हमेशा कमजोरी भी महसूस हो सकती है। खाना प्रॉपर ना खाने पर बच्चे एक्टिव भी नहीं रहते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर नमिता दीक्षित नाम की महिला ने कुछ टिप्स शेयर की हैं जो उन्होंने खुद अपने बच्चे को खाना खिलाने के लिए अपनाईं।

1) जबरदस्ती खिलाना बंद किया

बच्चा जब खाना नहीं खाता है तो घर के बड़े अक्सर बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने की सलाह देते हैं। लेकिन महिला ने अपनी इस आदत को बदला। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जितना ज्यादा जोर देती थी बच्ची उतना ही ज्यादा मना करती थी। यही वजह रही की उन्होंने खाने के समय खुद को शांत रखा और बिना दबाव के बच्चे को खाने दिया।

2) रोजाना थोड़ी-थोड़ी दाल और सब्जी

महिला ने इस बात कि फिक्र नहीं की कि बच्चा खाएगा या नहीं, वह बस रोजाना थोड़ी मात्रा में उसे दाल और सब्जी परोसती रहती थीं। उनका मानना है कि नई चीजों से परिचित होने पर बच्चे उन्हें आसानी से अपनाने लगते हैं।

3) साथ खाना शुरू किया

बहुत सी महिलाएं पहले बच्चे को खाना खिलाती हैं और फिर खुद खाना खिलाती हैं। लेकिन महिला ने बच्चे को दाल सब्जी खिलाने के लिए महिला बच्ची के साथ बैठकर खाती थीं। उनका मानना है कि बच्चे अक्सर दूसरों को खाना मजे से खाते हुए देखकर सीखते हैं।

4) खाने को समझने और आजमाने दें

मां ने बच्चे को खाने को छूने, सूंघने और यहां तक कि उसके साथ थोड़ा खेलना भी दिया। ऐसा करने से बच्चे को नई चीजें खाने की आदत डालने का मौका मिलता है। अगर आपका बच्चा खाने के साथ खेलता है तो गुस्सा ना हों उसे ऐसा करने दें।

5) छोटी-छोटी कामयाबियों का मजा लें

महिला ने बताया कि अगर उनकी बच्ची एक चम्मच दाल या एक निवाला सब्जी का खा लेती थीं तो वह इसे काफी समझती थीं। एक-एक चम्मच करके बच्चा आगे चलकर भरपूर खाने लगता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडक्या दाल-सब्जी नहीं खाता बच्चा? आदत बदलने के लिए मां ने अपनाई ये 5 टिप्स