Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडLove With Limits Important Relationship Advice Every Mother Should Share With Her Grown Up Daughter
बड़ी हो रही बेटी को प्यार के बारे में ये 7 बातें जरूर बताए हर मां, जीवनभर काम आएंगे ये सबक!

बड़ी हो रही बेटी को प्यार के बारे में ये 7 बातें जरूर बताए हर मां, जीवनभर काम आएंगे ये सबक!

संक्षेप:

Parenting Tips: रिश्ते सिर्फ भावनाओं से नहीं चलते, उन्हें समझ, सम्मान और आत्मसम्मान की जरूरत होती है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि हर मां को अपनी बढ़ती उम्र की बेटी को प्यार से जुड़ी कुछ सलाह जरूर देनी चाहिए।

Jan 20, 2026 06:31 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक उम्र के बाद प्यार में पड़ना बहुत स्वाभाविक है। प्यार जीवन को खूबसूरत बनाता है लेकिन ये बात भी सच है कि अगर उसमें समझ और सीमाएं ना हों तो वही प्यार गहरी चोट भी दे सकता है। ये समझने की जरूरत है कि रिश्ते सिर्फ भावनाओं से नहीं चलते, उन्हें समझ, सम्मान और आत्मसम्मान की जरूरत होती है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि हर मां को अपनी बढ़ती उम्र की बेटी को प्यार से जुड़ी कुछ सलाह जरूर देनी चाहिए, ताकि उनकी बेटी आत्मसम्मान, खुशी, सुरक्षा और मजबूती के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सके।

प्यार में इंसानियत और आत्मसम्मान की सीमा

हर मां को अपनी बेटी को ये सलाह देना चाहिए कि जब भी किसी से दिल जुड़े, तो यह याद रखना बहुत जरूरी है कि प्यार के साथ जिम्मेदारी भी आती है। चाहे भावनाएं कितनी भी गहरी क्यों ना हों, कभी किसी टूटते हुए परिवार का कारण नहीं बनना चाहिए। किसी और के घर को उजाड़कर मिलने वाला प्यार सुकून नहीं देता। ऐसे हालात में खुद को शांत रखकर सोचने की जरूरत होती है। आत्मसम्मान वही है जो गलत रास्ते पर जाने से रोकता है। इंसानियत यही सिखाती है कि अपने सुख के लिए किसी और का दर्द न बढ़ाया जाए।

प्यार और पैसों के बीच साफ दूरी

प्यार में अक्सर लोग भावनाओं में बहकर ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका असर पूरी जिंदगी पर पड़ता है। ऐसे में बेटी को ये सलाह देनी चाहिए़ कि अगर कोई आपसे पैसे उधार मांगे या अपने नाम पर लोन साइन करने को कहे, तो साफ मना करना सीखें। मदद करने की चाह अच्छी है, लेकिन आर्थिक जोखिम लेना समझदारी नहीं है। ऐसे मामलों में प्यार भी खतरे में पड़ जाता है और पैसा भी चला जाता है। सच्चा रिश्ता कभी आपको ऐसी मजबूरी में नहीं डालता।

सच और भरोसे का रिश्ता

हर मां को अपनी बेटी को समझाना चाहिए कि जहां रिश्ते में झूठ और छुपाव आने लगे, वहां खतरे की घंटी समझ लेनी चाहिए। अगर किसी बात का सच बताने में डर लगे, तो यह संकेत है कि रिश्ता सुरक्षित नहीं है। भरोसा तभी बनता है, जब दोनों बिना डर के सच बोल सकें। प्यार में डर की कोई जगह नहीं होती। जो रिश्ता आपको सच कहने से रोके, वह धीरे-धीरे आपको अंदर से कमजोर कर देता है।

सम्मान के बिना प्यार नहीं

बेटी को ये समझाना चाहिए कि किसी भी हाल में अपनी बेइज्जती सहना सही नहीं है। अगर कोई आदमी आप पर चिल्लाता है, गाली देता है या हाथ उठाता है, तो उसके लिए बहाने मत ढूंढो। यह प्यार नहीं, बल्कि हिंसा है। आपकी गरिमा सबसे कीमती है। कोई भी रिश्ता इतना बड़ा नहीं होता कि उसके लिए आत्मसम्मान को कुर्बान कर दिया जाए। जहां सम्मान नहीं, वहां प्यार भी नहीं होता।

Parenting Tips

सपनों से समझौता मत करना

अपनी बेटी को ये समझाए कि प्यार का मतलब यह नहीं कि आप अपने सपने छोड़ दें। एक-दूसरे का साथ देना जरूरी है, लेकिन अपनी पहचान मिटा देना गलत है। आपके सपने भी उतने ही अहम हैं, जितने किसी और के। अगर कोई रिश्ता आपको आगे बढ़ने से रोके तो उसे समझने की जरूरत है। एक सशक्त महिला वही होती है जो रिश्ते के साथ-साथ अपने लक्ष्य भी संभाल सके।

आर्थिक आजादी का महत्व

एक महिला के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। इसलिए अपनी बेटी को समझाए कि कोई उम्र भर साथ निभाने का वादा करे, फिर भी जल्दबाजी में अपना काम या करियर छोड़ना सही नहीं। आर्थिक आजादी आपको आत्मविश्वास देती है और मुश्किल समय में सहारा बनती है। सीखते रहना, आगे बढ़ते रहना और खुद को मजबूत बनाना ही समझदारी है। मानसिक मजबूती भी इसी से आती है।

प्यार और सीमाओं का संतुलन

मां को अपनी बेटी को समझाना चाहिए कि प्यार सच में बहुत खूबसूरत एहसास है, लेकिन बिना सीमाओं के वही प्यार सबसे ज्यादा दर्द देता है। ये बातें दिल को बांधने के लिए नहीं बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हैं। जो औरत खुद की कदर करना जानती है, वह प्यार में कभी खुद को नहीं खोती। सही प्यार वही है, जो आपको बेहतर इंसान बनाए, कमजोर नहीं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;